आनन्दी भैरों से डेरा बंजारा (गिजौली) मार्ग पर यमुना नदी पर सेतु और पहुँच मार्ग आदि के निर्माण हेतु वैकल्पिक सम्भावनाओं के लिए विधायक डाॅ धर्मपाल सिंह व जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा संयुक्त रूप से किया स्थलीय निरीक्षण।
आगरा 26.12.2024/ जनपद में आनन्दी भैरों से डेरा बंजारा (गिजौली) मार्ग पर यमुना नदी सेतु और पहुँच मार्ग आदि के निर्माण हेतु वैकल्पिक सम्भावनाओं के लिए विधायक डाॅ धर्मपाल सिंह व जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि सेतु निर्माण हेतु नाबार्ड योजना के अन्तर्गत रुपये 11117.81 लाख की स्वीकृत कर दिया गया है। परियोजना की स्वीकृति के लगभग डेढ़ वर्ष के लम्बे अन्तराल के बावजूद वृक्षों के कटान की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय से नहीं मिली है।
यहां यह भी बताना अवश्यक है कि सेतु के निर्माण के अन्य विकल्प के सम्बन्ध में दिनांक 22.11.2024 को स्थानीय विधायक के साथ स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक जी को अवगत कराया गया कि जल निगम द्वारा संचालित STP माह 03/2025 तक अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट हो जाने के उपरान्त उपलब्ध होने वाली भूमि का उपयोग करते हुये पूर्व सेतु के संरेखण में आने वाली वन भूमि एवं उस पर स्थित वृक्षों के बाहर लगभग 400 मी० डाउन स्ट्रीम में परियोजना के निर्माण की फिजिबिलिटी के दृष्टिगत दिनांक 02.12.2024 को सेतु निगम तथा जल निगम के अधिकारियों द्वारा स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। संशोधित संरेखण स्थल पर सर्वेक्षण, अधोभूमि मृदा परीक्षण आदि की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी द्वारा विधायक डा० धर्मपाल सिंह एवं सेतु निगम तथा उपस्थित अन्य सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ हुये स्थल के निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधियों से फिजिबिलटी हेतु पूछताछ के पश्चात इस वैकल्पिक संरेखण में सेतु निर्माण की आवश्यक कार्यवाही करते हुये शीघ्र प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु सेतु निगम को आदेशित किया गया है।