फर्राटा दौड़ में जतिन और निधि ने बाजी मारी

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 11 मार्च। खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में जिला स्तरीय जूनियर बालक / बालिका वर्ग में एथलेटिक्स एवं बालक वर्ग में बाक्सिंग प्रतियोगितायें  10 से 11 मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में आयोजित की गयी।  एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार वितरण  रतन सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष जिला एथलेटिक्स आगरा,  नरेन्द्र कुमार, सचिव जिला एथलेटिक्स संघ आगरा,  रामलाल यादव, संयुक्त सचिव जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा वितरण किया गया।

जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स खेल के परिणामः 100 मीटर दौड़ में जतिन प्रथम,  राघवेन्द्र सिंह द्वितीय, कन्हैया तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में  शिव कुमार प्रथम,  अंशुल दूसरे, सोनू तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मी. दौड़ में विवेक कुमार प्रथम,  विष्णु यादव द्वितीय,  विशाल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जम्प में  पियूष मौर्या प्रथम,  आशीष दूसरे और  देवू तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में चिराग यादव प्रथम,  शुभम दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में शुभम पहले, मोनू दूसरे और अजीत तीसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग की सौ मी. दौड़ निधि ने जीती। कु० वैष्णवी दूसरे, शिखा तीसरे स्थान पर रही।दो सौ मी. दौड़ में कोमल यादव पहले, उपासना दूसरे और सजना राजौरिया तीसरे स्थान पर रही। 1500 मी. दौड़ में सोनू यादव प्रथम, शिवानी दूसरे और श्रेया तीसरे स्थान पर रही। ट्रिपल जंप में माया, रूपा, शौभिका क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।जैवलिन थ्रो में उपासना, मनप्रीत, जूली क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में रिंकी, रूबी, ज्योति क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक रामलाल, गौरव कुमार, अंकुर, ब्रजमोहन, दीपक, आदर्श, प्रेमवीर, खुशबू रहे। उक्त जानकारी आरएसओ सुनील चंद जोशी ने दी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *