शनिदेव मंदिर के पास से नगर निगम ने हटवाया कूड़ा कलेक्शन केंद्र

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मारुति स्टेट चौराहे के पास स्थित शनिदेव मंदिर के सामने स्थित कूड़ा कलेक्शन केंद्र को नगर निगम ने हटवा दिया। अब इस स्थान पर बेस्ट टू वंडर के तहत बनाई जा रही विभिन्न प्रकार की आकृतियों के माध्यम से सौंदर्यीकृत किया जाएगा।
ष्मारुति स्टेट के चौराहे के पास स्थित शनिदेव मंदिर के सामने मनु विहार और विनय नगर आदि में काम करने वाले निजी सफाई कर्मियों द्वारा लंबे समय से बस्तियों से निकलने वाले कूड़े को डाला जा रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी और बदबू के कारण लोग और मंदिर आने वाले भक्तजन परेशान थे। आवारा जानवरों के कूड़ा फैलाये जाने से समस्या और भी गंभीर होती जा रही थी। इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन से की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने इस स्थान से कूड़ा कलेक्शन केंद्र को हटाये जाने के निर्देश दिये थे। इस पर सीएसएफआई चंद्रपाल सिंह ने यहां से कूड़ा कलेक्शन केंद्र को हटवा कर साफ सफाई करा कर चूना आदि डलवा दिया है। खाली हुए जीवीपी प्वाइंट पर अब बेस्ट टू वंडर के तहत गमले आदि रखकर सौंदर्यीकृत किया जाएगा। सीएसएफआई के अनुसार इन बस्तियों का कूड़ा अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को आने वाली गाड़ियों की सहायता से कराया जा रहा है। बस्तियों में कार्यरत निजी सफाई कर्मी अब कूड़ा कलेक्शन कर दूसरे स्थानों पर जाकर कलेक्शन वाहनों को कूड़ा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *