रेल एवं यात्री सम्पत्ति की सुरक्षा कर अपराध नियंत्रण करेंः महानिदेशक

Crime उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

महानिदेशक/रेल सुरक्षा बल  मनोज यादव द्वारा आगरा आगमन पर वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय आगरा का निरीक्षण किया

आगरा, 8 सितंबर। महानिदेशक/रेल सुरक्षा बल मनोज यादव द्वारा आगरा आगमन पर वरि. मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल, कार्यालय आगरा का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कार्यालय प्रांगण में महानिदेशक को गार्ड आफ आनर प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान ए.एन. सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल प्रयागराज एवं  अनुभव जैन, वरि. मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल आगरा एवं मण्डल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मनोज यादव, महानिदेशक/रेल सुरक्षा बल, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा  तेज प्रकाश अग्रवाल, मण्डल रेल प्रबन्धक/आगरा से मुलाकात की गई जिसमें उनके द्वारा मण्डल में अपराध एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की गई इस दौरान प्रेस मीडिया को संबोधित किया गया।
इसके उपरान्त आगरा मण्डल में रेल सुरक्षा बल के वरि. अधिकारियों एवं निरीक्षकों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें उनके द्वारा आगरा मण्डल की भौगोलिक परिस्थिति, आपराधिक आंकड़ों एवं उपलब्धियों का गहन अवलोकन किया गया एवं मण्डल में रेल सुरक्षा बल को सतर्कता पूर्वक कार्य करते हुऐ रेल एवं यात्री सम्पत्ति की सुरक्षा कर अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में समुचित निर्देश प्रदान किए गये साथ ही आगरा मण्डल में बल सदस्यों द्वारा किए गये अच्छे कार्यों की सराहना की गई।

निरीक्षण एवं अपराध गोष्ठी के उपरान्त महानिदेशक द्वारा बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया जिसमें आगरा मण्डल के बल सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा सम्मेलन के दौरान महानिदेशक रेल सुरक्षा बल द्वारा बल सदस्यों की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु शिकायत की प्रकृति एवं गम्भीरता को मद्देनजर रखते हुऐ सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ही उनके निपटान के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित निर्देश प्रदान किए गये एवं शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के सम्बन्ध निर्देश प्रदान किए गये।
महानिदेशक द्वारा सुरक्षा सम्मेलन के दौरान बल सदस्यों को सम्बाधित करते हुऐ बल सदस्यों को शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ्य बनाए रखने एवं रोजमर्रा की जिन्दगी में मोबाइल का आवश्यकतानुसार कम से कम उपयोग करने के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया। पोस्टिक आहार लिए जाने एवं नियमित व्यायाम किए जाने पर बल दिया गया। नशा, मद्यपान, गलत संगत एवं भ्रष्टाचार जैसी गतिविधियों से दूर रहने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
महानिदेशक द्वारा बल सदस्यों को समय-समय पर नियमानुसार पदोन्नती एवं वित्तीय लाभ प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में किए जा रहे उपायों, निर्देशों एवं नीतियों के सम्बन्ध में बल सदस्यों को अवगत कराया गया एवं उन्हें तरक्की के लिए प्रोत्साहित किया गया। पर्यवेक्षक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अधीनस्थ बल सदस्यों को गाइड करें एवं उनकी फिटनेश पर विशेष ध्यान दें। महानिदेशक द्वारा यह भी अवगत कराया कि रेलवे अपराधियों एवं आतंकवादियों का साफ्ट टारगेट है जहाँ पर वर्तमान में रेलवे लाइन पर विभिन्न प्रकार से अवरोध उत्पन्न कर यात्रियों की जान माल एवं रेलवे सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके मद्देनजर सभी को सतर्क एवं जागरूक रहना होगा एवं यात्रियों को भी अपराध की रोकथाम के प्रति सतर्क एवं जागरूक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *