मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति में यात्रा कर रही  महिला यात्री ने दिया स्वस्थ बेटी को जन्म

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR मध्य प्रदेश

आगरा, 5 सितंबर। ट्रेन संख्या 12122 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति में यात्रा कर रही संगीता अहिरवार नामक महिला यात्री ने आज स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। समय 19:16 बजे। रेल मदद पर मेडिकल कॉल आई कि एक महिला जो ट्रेन संख्या 12122 के एस – 2 में 5,6 बर्थ पर निजामुद्दीन से दमोह की यात्रा कर रही हैं ।पीएनआर- 2800993125 जो नवे महीने की गर्भवती है और उनको बहुत दर्द हो रहा है। इस मामले में ऑन बोर्ड टीटीई विनय कुमार जबलपुर मुख्यालय से बात की गई उन्होंने भी बताया कि तबियत ज्यादा खराब है। उक्त गाड़ी आगरा मंडल के किसी भी स्टेशन पर नहीं रुकती अतः डिप्टी पंच्युलटी आगरा मंडल को मथुरा स्टेशन पर गाड़ी को रुकवाने का मेमो दिया गया एवं उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य मथुरा को यात्री को डॉक्टर द्वारा अटैंड करवाने को बोला गया। मथुरा स्टेशन पर यात्री को उतरवाकर उनको एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहा पर महिला द्वारा एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। महिला के पति द्वारा रेलवे और रेलवे स्टाफ की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *