आगरा। भारतीय सिंधु सभा आगरा द्वारा कमला नगर स्थित एफ-42 सिंधु भवन में दिनांक 20 अगस्त, दिन मंगलवार को शाम 06.00 बजे से तीजड़ी रंगारंग कार्यक्रम मेहंदी नाईट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लगभग 300 महिलाओं के हाथों पर निशुल्क मेहंदी लगाई जायेगी। कार्यक्रम में पास के जरिये एंट्री होगी। यह पास पदाधिकारियों द्वारा वितरित किये गए हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने दी।


