शकील खान नियुक्त हुए भारतीय लैक्रॉस टीम के कोच

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 28 जून। उज़्बेकिस्तान में आयोजित हो रहे एशिया महिला लकरोस चैंपियनशिप में शारदा वर्ल्ड स्कूल के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के हेड शकील खान भारतीय टीम के कोच नियुक्त हुए हैं ।वह 1 से 7 जुलाई तक होने वाली एशियाई महिला लकरोस चैंपियनशिप में भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

इस मौके पर शारदा वर्ल्ड स्कूल की एडवाइजर डॉ. गरिमा यादव, सीबीएसई के प्रिंसिपल डॉ. शिवकुमार तिवारी, कैम्ब्रिज प्रिंसिपल मिस आरती खुराना और वाइस प्रिंसीपल नीना राठौड़ और लेकरॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ ओपरेटिंग ऑफिसर सौरभ बेताल लेकरॉस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद बंसल और कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा , सीनियर मार्केटिंग मैनेजर रवीका जी, डॉ. गंगाधरिया , राकेश बेदी मैडम एवं आशीष गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *