आगरा, 19 जून। उत्तर प्रदेश टेबिल टेनिस संघ के तत्वावधान में आगरा जिला टेबिल टेनिस संघ द्वारा 37वीं जूनियर स्टेट (यूपी कप) टेबिल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन 21 से 23 जून तक आगरा के एकलव्य इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ‘स्टेग ग्लोबल’ द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। आयोजन सचिव सुनील चन्द्र जोशी ने बताया कि पूरे प्रदेश से करीब 325 खिलाड़ी आठ वर्गों में यथा यूथ बालक/बालिका (अंडर 17 जूनियर), यूथ बालक/बालिका (अंडर 15 सब- जूनियर), यूथ बालक/बालिका (अंडर 13 कैडेट) तथा होप्स बालक/बालिका (अंडर 11) मे जोर आजमाइश करेगें। प्रतियोगिता में मैच दो सत्र में खेले जायेंगे। सुबह 8.00 बजे से 1.30 बजे तक तथा 2.30 बजे से रात 8.00 बजे तक। लगभग सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपनी प्रविष्टि अयोजन सचिव के पास सुनिश्चित कर दिया है। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक संजय टंडन, अंतरराष्ट्रीय अम्पायर कानपुर के एवं उप निर्णायक अनिकेत कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय अम्पायर (लखीमपुर) के होगें। आगरा जिला टेबिल टेनिस संघ की सचिव डा. अल्का शर्मा ने बताया किकुल रु 46, 000/- की नकद राशि का पुरस्कार प्रायोजित किया गया है। प्रतियोगिता का फाइनल 23 जून को दोपहर 12.30 बजे खेला जायेगा।
वरीयता इस प्रकार है: जूनियर बालक (अंडर 17):1. वीर बालमीकि (लखनऊ) 2. अर्नव पंवार (गाजियाबाद) 3. आयुष बग्गा (लखनऊ) 4. अथर्व श्रीवास्तव (प्रयागराज) जूनियर बालिका (अंडर 17):1. सुहानी महाजन 2. अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) 3. वान्या बंसल (आगरा) 4. अनोखी केसारी (वाराणसी)
सब-जूनियर बालक (अंडर 15):1. वीर बालमीकि (लखनऊ) 2. आर्यन कुमार (प्रयागराज) 3.. विख्यात कटियाल (मोरादाबाद) 4. युवान पान्डेय (गौतम बुद्ध नगर). सब-जूनियर बालिका (अंडर 15):1. अनोखी केसरी (वाराणसी) 2. शालिनी देवी (प्रयागराज ) 3. समरिद्धी शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) 4. अवनीत कौर (गाजियाबाद)
केडेट बालकः (अंडर 13): 1. वीर बालमीकि (लकनऊ) 2. लक्ष्य कुमार (लखनऊ) 3. अनयराज वर्मा (लखनऊ) 4. अर्नव जेन (गौतम बुद्ध नगर) केडेट बालिका (अंडर 13): 1. साक्षी तिवारी (लखनऊ) 2. अंकिशा मिश्रा (आगरा) 3. एशना अग्रवाल (लखनऊ) 4. अन्शिका गुप्ता (प्रयागराज) होप्स बालक (अंडर 11): 1. लक्ष्य कुमार (लखनऊ) 2. दूरवांक (कानपुर) 3. विक्रम दुबे (गाजियाबाद) 4. तटसत सान्डिल्या (प्रयागराज) होप्स बालिका (अंडर 11): 1. अन्शिका गुप्ता (प्रयागराज) 2. पहेल गुपता (आगरा) 3. अनन्या सिंह (गाजियाबाद) 4. इनाया (आगरा)।