
आगरा, 22 मई। नगर निगम सभागार में नेशनल अरबन लाइवलीहुड मिशन द्वारा स्वयं सहायता सूमह की महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने की। बैठक में 70 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह कीे प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि वे किस प्रकार से स्वच्छ भारत मिशन में अपनी भूमिका अदा कर सकती हैं। उन्हें सामुदायिक शौचालय पिंक,डोर टू डोर कूड़ा एकत्रिकरण, एसएसटीपी और एम आर एफ प्लांट के बारे में भी बताया गया कि वे इनके संचालन में किस प्रकार से अपनी भूमिका अदा कर सकती हैं। बैठक के दौरान स्वयंसहायता समूह के प्रतिनिधियों ने कई सवाल भी पूछे। बाद में उन्होंने इसके प्रति अपनी रुचि भी जाहिर की। महिलाओं की रुचि को देखते हुए नगर निगम इनके साथ काम करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने में जुट गया है।