रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

Politics

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ पॉडकास्ट में अदिति ने खुलासा किया है कि वह जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं तो प्रियंका ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।

आरोप है कि प्रियंका ने उस समय अदिति के पति अंगद सिंह पर पत्नी के चरित्र को लेकर लांछन लगाने का दबाव बनाया और कहा कि उन्‍हें तभी चुनाव में टिकट मिलेगा।

रायबरेली में कांग्रेस से राजनीति शुरुआत करके फिर बीजेपी में शामिल हो चुकीं अदिति ने यह भी बताया कि अंगद सिंह से उनका तलाक हो चुका है। अंगद सिंह पंजाब के निवासी हैं और यहां की नवांशहर सीट से विधायक थे। अंगद सिंह 2017 में पहली बार विधायक चुने गए थे, उस समय वे कांग्रेस में थे।

प्रियंका गांधी ने बनाया था दबाव

एएनआई से बातचीत के दौरान अदिति ने बताया कि पंजाब में टिकट बंटवारे के दौरान प्रियंका गांधी ने अंगद के सामने शर्त रखी कि वो अपनी पत्नी अदिति सिंह के कैरेक्टर को लेकर आरोप लगाएं। इसी शर्त पर टिकट दिया जाएगा। पूर्व पति को अदिति के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की गई।

बाहुबली पिता की बेटी हैं अदिति

अदिति का ही राजनीतिक घराने से ताल्लुकात है। अदिति सिंह के पिता बाहुबली अखिलेश कुमार सिंह 24 वर्षों तक रायबरेली विधायक बने रहे। अब उनकी बेटी दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। वह अब बीजेपी में शामिल हैं। उधर, अंगद सिंह के दादा दिलबाग सिंह छह बार नवांशहर के विधायक रहे हैं। अंगद के पिता प्रकाश सिंह और मां गरिकबाल कौर भी एक-एक बार विधायक रह चुकी हैं।

2017 में राहुल से हुई थी मुलाकाल

एएनआई के पॉडकास्ट में शामिल हुईं रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति ने बताया कि जब वो 2017 में पहली बार विधायक बनी थीं तो संयोग से राहुल गांधी से भी उनकी मुलाकात हुई थी। उस दौरान राहुल गांधी ऐसे दिख रहे थे जैसे उन्हें किसी चीज की खबर ना हो और कोई जानकारी ना हो।

कांग्रेस वालों में ज्यादा अकड़

पॉडकास्ट में अदिति सिंह ने ये भी बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गांधी परिवार भी ज़्यादा अकड़ है। वे खुद को सबसे ऊपर समझते हैं। पिता अखिलेश सिंह की विरासत को संभाल रहीं अदिति सिंह रायबरेली से दो बार से विधायक हैं। पहली बार वह कांग्रेस से जीतकर आईं तो वहीं दूसरी बार भाजपा में शामिल होकर जीतीं।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *