यूपी के कानपुर में तंबाकू कंपनी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, बेशकीमती कारें म‍िलीं

State's

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बंशीधर तंबाकू और बंशीधर एक्सपोर्ट के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है. ऐसे में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. कंपनी के मालिक के पास कई करोड़ों की तो सिर्फ कारें मिली हैं. वहीं कंपनी के अलग-अलग ठिकानों पर करोड़ों रुपये कैश भी बरामद होने की खबरें सामने आ रही हैं.

देश के कई उद्योगपति और रईसजादों के पास भी ऐसी लग्जरी कारें नहीं है जो कि बंशीधर तंबाकू के मालिक के पास मिली हैं.

बंशीधर तंबाकू और बंशीधर एक्सपोर्ट कंपनी के 5 राज्यों में मौजूद कई ठिकानों पर आयकर विभाग की 20 टीमें छापेमारी कर रही हैं.

कंपनी ने अपना कारोबार सिर्फ 50-60 करोड़ का दिखा रखा था लेकिन अंदाजा है कि कंपनी अवैध तरीके से 150 करोड़ रुपये का बिजनेस कर रही है. वहीं कई बड़े लेन-देन कैश में होने का भी शक है. इसी वजह से कंपनी पर छापेमारी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि कंपनी करोड़ों रुपये की टैक्स की चोरी में शामिल है.

बंशीधर तंबाकू और बंशीधर एक्सपोर्ट कंपनी खुद पान मसाला नहीं बनाती है, लेकिन कई बड़ी कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है. इसके क्लाइंट्स में कमला पसंद जैसा दिग्गज नाम भी शामिल है. बताया जा रहा है कि कंपनी कई बड़े लेन-देन बिना डॉक्यूमेंट के ही करती थी. आयकर विभाग की टीमें फिलहाल कंपनी में कंप्यूटर खंगालने में जुटी है. इसमें कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.

– एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *