आगरा, 27 जनवरी। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के एसपी सिंह तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बन गये हैं। अलाउद्दीन को जिला मंत्री बनाया गया है। शिक्षक संघ आगरा का वार्षिक चुनाव एवं जनपदीय शिक्षक प्रतिनिधि सम्मेलन एनएस इण्टर कॉलेज बोदला बिचपुरी रोड आगरा में हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न कॉलेजों के डेलीगेटों ने आकर अपना नामांकन किया। चुनाव अधिकारी मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव ने नामांकन की जाँच के बाद किसी भी पद पर चुनाव कराने की स्थिति नहीं बनी। इसलिए चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध पदाधिकारियों की घोषणा की। चौधरी एसपी० सिंह पुनः तीसरी बार निर्विरोध जिल्ला अध्यक्ष चयनित हुये। अलाउद्दीन जिलामंत्री, वीरेश यादव पुनः जिला कोषाध्यक्ष, अश्वनी अग्रवाल आय-व्यय निरीक्षक, रेहाना खातून वरिष्ठ जिला महिला उपाध्यक्ष, सुनीता यादव, अल्पना अग्रवाल, प्रियंका चौधरी , रिंकी यादव ,शीला यादव महिला उपाध्यक्ष, अवधेशकुमार, रामानुज कटियार, आलोक कुमार तिवारी, हरकेश वर्मा, संजय चौधरी, शशिकांत यादव, सुरेश कुमार तिवारी, अजय पाण्डेय, जयवीर सिंह, देवेंद्र गुप्ता, उज्जवल जैन, रेखा शमी, पूनम यादव जिला उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। जिला संगठनमंत्री रितु विश्वकर्मा बनायी गयी हैं। संयुक्त मंत्री एकता यादव, सुरेश तिवारी, अजय पाण्डेय , कैप्टन जयवीर सिंह, रिया, रेखा शमी, पूनम यादव, उज्जवल जैन, सुफिया खानम बनाये गये हैं। सदस्य कार्यकारिणी सतीश यादव, चौधरी चंद्रपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य जी०एस० इन्टर कॉलेज किरावली, धीरी सिंह, रोहित कुमार, धीरेन्द्र सिंह, पंकज कश्यप, सुषमा यादव, रिचा सिंह ,अंजना, पूनम यादव,डा. चतुर सिंह, नरसिंह यादव, सोनी देवी, सैफुद्दीन, अवधेश, शबनम. बौद्ध शेखर, सुरेश चाहर, पूजा राजपूत ,रमेश चंद यादव, सीमा त्यागी, शिल्पी शर्मा, अजीत प्रताप सिंह चौहान । जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकुमार श्रीवास्तव,जार्ज मसीह बनाये गये। नगर अध्यक्ष लव लव प्रकाश गुप्ता,नगर मंत्री वधेश कुमार ,नगर कोषाध्यक्ष सोमवीर सिंह आदि चुने गये। गण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी एसपी सिंह द्वारा संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा द्वारा जारी विशेष अवकाश प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
