आगरा मंडल में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 रेलकर्मियों को मण्डल रेल प्रबंधक ने किया पुरस्कृत

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज दिनांक 26.01.2026 को गोवर्धन स्टेडियम के प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त रेलवे सुरक्षा बल परेड में शामिल महिला/पुरुष रेलवे सुरक्षा बल, खिलाड़ियों, चल टिकट परीक्षक तथा स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया एवं सलामी ली उसके बाद महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज का संदेश पढ़कर सुनाया।मंडल रेल प्रबंधक ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “आज का यह दिन भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय है । यह वही ऐतिहासिक अवसर है जब ‘पूर्ण स्वराज’ की घोषणा के लगभग दो दशकों बाद, 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर गणतंत्र के रूप में नवजीवन प्राप्त किया। यह दिन लगभग दो सौ वर्षों की दासता के विरुद्ध चले अथक स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम प्रतिफल है ।
इस स्वतंत्रता और गणतंत्र को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के असंख्य वीर सपूतों और महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी । यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम स्वतंत्र भारत में जन्म लेकर उनके त्याग, तप और बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं । आज यह हम सबका दायित्व है कि राष्ट्रीय ध्वज के नीचे खड़े होकर भारत गणतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा दोहराएँ तथा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करें ।
26 जनवरी 1950 को जिस भारत गणराज्य की नींव रखी गई थी, वह राष्ट्र आज विश्व पटल पर सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर खड़ा है । भारतीय रेल के सदस्य होने के नाते यह हमारा परम कर्तव्य है कि देश की आर्थिक एवं सामाजिक संरचना को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएँ तथा देशवासियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ ।

मंडल रेल प्रबंधक/आगरा ने कहा , यह कहते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी के सतत सहयोग, परिश्रम और समर्पण के फलस्वरूप आगरा मंडल में अवसंरचना एवं यात्री सुविधाओं में निरंतर उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही, मंडल के बहुमूल्य मानव संसाधन के कल्याण एवं हित संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है । यात्री सुरक्षा:-
यात्री सम्बन्धित अपराध के निवारक उपायों के तहत अपराधों की रोकथाम हेतु इस वित्तीय वर्ष में रेल सुरक्षा व यात्री सुरक्षा के तहत अनाधिकृत चैन पुलिंग 2106, अनाधिकृत वेडिंग 2828 के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी , रेल तथा रेल परिसर में खोये तथा लापता 154 बच्चों को उनके माता-पिता व चाईल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द किया गया | महिला यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान सहायता और मदद प्रदान करने के लिए “मेरी सहेली” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 55,243 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की जा चुकी है
यात्री सुविधाए एवं उपलब्धिया – मंडल में 02 स्टेशन (गढ़ी बेरी & मानसिंह का पुरा ) का प्लेटफार्म का एक्सटेंशन कार्य किया गया , डीग &अछनेरा स्टेशन पर 12मीटर वाइड FOB बनाये गए | वित्तीय वर्ष 2025-26 MACPS के तहत कुल 226 कर्मचारियों को वित्तीय अपग्रेडेशान दिया गया,सामन्य रिटायरमेंट वाले सभी 217 कर्मचारियों को अंतिम कार्य दिवस पर उनका बकाया दिया गया। रेलवे ऑफिसर क्लब आगरा में आयोजित रोजगार मेले में 100 से अधिक उम्मीदवारो को नियुक्ति पत्र वितरित किये ,आगरा मंडल में 23966 नग PSC स्लीपर पहली बार बेचे गये जिससे रेलवे को रु. 85.27 लाख का रेलवे को राजस्व प्राप्त हुआ |
आगरा मंडल के LHB कोचों में अतिरिक्त जल भराव व्यवस्था का रेट्रो-फिटमेंट: अब तक, आगरा के प्राइमरी होल्डिंग में LHB कोच में अंडरस्लंग वॉटर टैंक में पानी भरने के लिए हर तरफ सिर्फ़ 01 वॉटर फिलिंग पॉइंट होता था। यांत्रिक डिपार्टमेंटल रिसोर्स के ज़रिए आगरा LHB कोच में अतिरिक्त वॉटर फिलिंग व्यवस्था लगाने का रेट्रो फिटमेंट काम शुरू किया , इस अवधि के दौरान कुल 257 सीसी रेक्स का परीक्षण किया गया, जो कि BAAD डिपो में BTPN रेक्स की क्लोज सर्किट परीक्षा का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसी अवधि के दौरान रेलवे की विद्युत ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं भरोसेमंद बनाने के लिए व्यापक सुधार कार्य किए गए। इस दौरान आगरा मंडल के विभिन्न सेक्शनों/स्टेशनों में ( विशेषकर प्रदूषित क्षेत्रों तथा पतंग-धागा प्रभावित क्षेत्रों में ) 56,635 मीटर पुराने सिल्वर ब्रेज़िंग जॉइंट वाले संपर्क तार को हटाकर उसके स्थान पर जॉइंटलेस संपर्क तार स्थापित किया गया। इसके साथ ही 69,318 मीटर घिसे हुए कैटेनरी तार को हटाकर नए कैटेनरी तार से प्रतिस्थापित किया गया। इन कार्यों से ओएचई प्रणाली की मजबूती एवं विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है मथुरा पलवल सेक्शन में 2×25 केवी मिशन रफ्तार कार्य के अंतर्गत शोलाका सब-सेक्शनिंग पोस्ट (SSP) को 19.01.2026 को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत (Energized) किया गया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगरा मंडल के प्लेटफॉर्म स्टेशनों पर ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) से संबंधित सभी बॉन्ड्स को प्लेटफॉर्म के नीचे सुरक्षित रूप से भूमिगत किया गया। इसके अतिरिक्त, प्लेटफॉर्म क्षेत्रों में स्थित ओएचई बॉन्ड्स पर डबल बॉन्ड क्लिट्स भी प्रदान किए गए। इस अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल के कुल 68 स्टेशनों पर डबल बॉन्ड क्लिट्स की व्यवस्था की गई।, वित्तीय वर्ष 2025–26 में कुल 65 मीट्रिक टन फेरियस स्क्रैप को निष्कासित किया गया, जबकि वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य 25 मीट्रिक टन था। इसी प्रकार, कुल 78 मीट्रिक टन Non Ferrous Scrap को निष्कासित किया गया, जबकि वर्ष का लक्ष्य केवल 10 मीट्रिक टन निर्धारित था। इस प्रकार TRD विभाग ने निर्धारित लक्ष्यों से कहीं अधिक Scrap निष्कासन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आगरा मंडल में रखरखाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो नई 8-व्हीलर टॉवर वैगन को सफलतापूर्वक कमीशनिंग की गई।इन नई 8-व्हीलर टॉवर वैगनों के शामिल होने से OHE के रखरखाव, निरीक्षण एवं मरम्मत कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है, जिससे रेल परिचालन की विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है और ट्रेनों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सकी है,छलेसर जमुना ब्रिज रेल खंड मे एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम से ऑटोमैटिक ब्लॉक सिस्टम (EI आधारित) में परिवर्तित किया गया। ट्रेन संख्या 20175/76 बनारस आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 8 डिब्बों के बजाय 16 डिब्बों के साथ चलाई गई। भूतेश्वर वृंदावन रोड रेल खंड की तीसरी और चौथी लाइन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग को चालू किया गयवृंदावन रोड अजई खंड की तीसरी और चौथी लाइन पर पूर्ण ब्लॉक प्रणाली से स्वचालित ब्लॉक प्रणाली में परिवर्तन किया गया, मथुरा में आयोजित गोवर्धन परिक्रमा और गुरु पूर्णिमा मेले के अवसर पर, 68 ट्रेनों के ट्रिप बढ़ाए गए, 140 विशेष ट्रेनें चलाई गईं और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 4 ट्रेनों और आगरा कैंट स्टेशन पर 3 ट्रेनों के लिए अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई।

ट्रेन संख्या 51971/51972 का ठहराव बरसाना स्टेशन पर दिया गया है। अजई छाता खंड की तीसरी और चौथी लाइन को एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम से ऑटोमैटिक सिस्टम में परिवर्तित किया गया।वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में एलएचएस का कार्य पूर्ण हुआ जिसमें (समपार फाटक संख्या 79 (ईदगाह- बांदीकुई), समपार फाटक संख्या-27 (बयाना –जमुना ब्रिज), समपार फाटक संख्या 510, 533,538, 540 (आगरा –पलवल), समपार फाटक संख्या 486 (धौलपुर –आगरा )
समपार फाटक संख्या बंद किये गये जिसमें (समपार फाटक संख्या 510,538, 540 (आगरा –पलवल), समपार फाटक संख्या 486 (धौलपुर –आगरा ) मुख्य है मथुरा – पलवल खंड कवच प्रणाली,वित्तीय वर्ष 2025-26 में आगरा मंडल के 5 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत (ईदगाह, फतेहाबाद, गवर्धन, गोविन्दगढ़ & मंडावर) का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। यदि हमें वास्तव में अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष का सम्मान करना है, तो हमें अपने विगत कार्य निष्पादन का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए भविष्य की योजनाओं को पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और कर्मठता से क्रियान्वित करना होगा ।
इस शुभ अवसर पर सभी रेल कर्मियों को अपने कर्तव्य निर्वाहन हेतु उत्साहित किया गया तथा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की ओर कदम बढ़ाये है इसके बारे में भी बताया गया। इस शुभ अवसर पर सांस्कृतिक अकादमी आगरा छावनी, स्काउट एवं गाइडस ,महिला कल्याण संगठन के बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसे उपस्थित जनसमूह एवं अधिकारियों द्वारा काफी सराहा गया और कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। मण्डल रेल प्रबंधक ने आर.पी.एफ. परेड़ में शामिल सभी टुकड़ियों, संस्कृतिक अकादमी की टीम, स्काउट एवं गाइड पायोनियर प्रोजेक्ट , स्काउट नृत्य, इंजीनियरिंग विभाग, कार्मिक विभाग, कैटरिंग विभाग, एस एंड टी विभाग, कार्मिक वेलफेयर टीम तथा सी एच आई टीम मेडिकल विभाग तथा माइक संचालन कर्ता श्री कन्हैया लाल झा व सन्दीप त्रिपाठी, सोर्जेस यादव एस.एस.ई. कार्य एवं 03 स्टाफ ग्रुप अवार्ड (इंजीरियरिंग), स्काउट एवं गाइड परेड टोली, हॉर्टिकल्चर विभाग (सतीश चन्द्र मीना) , जनसम्पर्क विभाग , प्रवीण कुमार मुख्य कर्मचारी निरीक्षक, विद्युत सामान्य विभाग तथा आर.पी.एफ. (एस आई बी निरीक्षक) ग्रुप डी स्टाफ ( आशीष गुरानी, दीपेश पाल एवं अजय कुमार ) को पुरस्कृत किया गया। मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा मण्डल के सभी विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल , अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार, सभी शाखा अधिकारी एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने बैनर के साथ तिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। इसके बाद रेल सुरक्षा बल, स्काउट एंड गाइड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अवलोकन किया l
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गंगन गोयल, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल , अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रनव कुमार , मुख्य परियोजना प्रबंधक /गति शक्ति एमपी सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक/ निर्माण श्री कमलेश कुमार एवं गणतन्त्र दिवस समारोह समीति के अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार वरि०मण्डल इंजीनियर (समन्वय) सहित सभी अधिकारीगण एवं महिला कल्याण संगठन के सभी पदाधिकारीगण,यूनियन के पदाधिकारीगण, सदस्य ,मीडिया कर्मी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *