आगरा। महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अतुल कुमार जैन की सूचनानुसार 70वीं यू पी बोर्ड माध्यमिक विद्यालीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष आगरा जनपदीय बालक एवं बालिका बैंड प्रतियोगिता का आयोजन 7 सितंबर को महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज, धूलियागंज, आगरा के परिसर में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
प्रतिभागी सभी खिलाड़ी अधिकृत टीम कोच, मैनेजर एवं अध्यापक के साथ उपरोक्त प्रतियोगिता स्थल पर समयानुसार उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी एवं नोडल अधिकारी पंकज कुमार से मोबाइल नंबर 98976 95818 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।


