आगरा, 21 जनवरी। सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान ने आज मंगलवार को शाम 6.30 बजे किसान नेता श्याम सिंह चाहर का हाल चाल लिया। आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ और भी मुकदमे दर्ज होंगे। हालांकि किसान नेता व समिति सदस्य श्याम सिंह चाहर का अनशन 32 वें दिन जारी रहा। किसान नेता का कहना है कि विभाग ने पहले भी दोषियों को बचाने के प्रयास किया। अब भी किया जा रहा है।
जिला हॉस्पिटल में भर्ती श्याम सिंह चाहर को देखने राम प्रकाश चाहर, कालू यादव बीकेयू अराजनैतिक संरक्षक विष्णु कटारा, लाखन सिंह, विशम्बर सिंह चाहर, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार ,सत्या सिंह रावत ,सुभाष रावत, जितेंद्र रावत ,देवेंद्र रावत ,गुडु रावत, लाखन सिंह,सुनील कुमार, लोकेश कुमार, मुरारीलाल वर्मा, विनोद कुमार, हरिओम गुप्ता बीकेयू मजदूर अराजनैतिक,वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, पप्पू सिंह,लक्ष्मीनारायण,मनोज कुमार,प्रदीप कुमारफौजदार, महताप सिंह,गजेन्द्र सिंह, राहुल छोकर,कल्याण सिंह सहित सैकड़ो किसानों ने हाल चाल लिया। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही में हर जगह सहयोग देने का वायदा किया।
