43वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु आगरा के नितिन बघेल, आलोक एवं स्वाति शुक्ला निर्णायक नियुक्त

SPORTS उत्तर प्रदेश
नितिन बघेल
आलोक
स्वाति शुक्ला

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले के खंडवा रोड स्थित चमेली देवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के इंडोर हॉल में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 43वीं ऑफिसियल जूनियर फाइट,16वीं जूनियर पूमसे,40वीं ऑफिसियल सब जूनियर फाइट ,14वीं सब जूनियर पूमसे राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता हेतु आगरा के नितिन बघेल (एन आई एस),आलोक (राष्ट्रीय निर्णायक ) एवं स्वाति शुक्ला (राष्ट्रीय निर्णायक ) को उत्तर प्रदेश की ओर से ताईक्वांडो फेडरेशन आफ़ इंडिया द्वारा निर्णायक नियुक्त किया गया है ।

उपरोक्त प्रतियोगिता में आगरा के नितिन बघेल (एन आई एस),आलोक (राष्ट्रीय निर्णायक ) एवं स्वाति शुक्ला (राष्ट्रीय निर्णायक ) उत्तर प्रदेश की ओर से ऑफ़िशिएटिंग करेंगे । उपरोक्त चयनित निर्णायकों को,ज़िला ताईक्वांडो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा,सी ई ओ संगीता शर्मा ,सन्तोष कुमार सिंह,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *