द्वितीय सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीगः फाइनल में भिडे़गी गायत्री और डीपीएस की टीम

SPORTS उत्तर प्रदेश

पहले सेमी फाइनल में गायत्री पब्लिक ने सेंट एंड्रूज को 9 विकेट से हराया, दूसरे सेमी फाइनल में शांति निकेतन टीम को डीपीएस से मिली करारी हार
मुख्य अतिथि रहे पूर्व रणजी खिलाडी रोहित शर्मा और आगरा काॅलेज के पूर्व कप्तान समीर चतुर्वेदी

आगरा। सेंट जाॅन्स काॅलेज ग्राउंड में चल रहे द्वितीय स्व.सुरेश बिभब मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबलों में गायत्री पब्लिक स्कूल ने सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल और देहली पब्लिक स्कूल ने शांति निकेतन को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पिछले साल की उपविजेता रही गायत्री पब्लिक स्कूल लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।
मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए सेमी फाइनल मैचों का उद्घाटन आगरा विश्व विद्यालय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान समीर चतुर्वेदी एडवोकेट और पूर्व रणजी खिलाडी रोहित शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले सेमीफाइनल मैच सेंट एंड्रूज और गायत्री पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पहले खेलने उतरी सेंट एंड्रूज की टीम गायत्री पब्लिक स्कूल की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 18.3 ओवर्स में महज 66 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। उसकी ओर से अनुज जुरैल 18, सुमित चैधरी और अभिषेक कुमार 10-10 रनों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के अंक को नहीं छू सका और पूरी टीम 66 रनों पर ढेर हो गई। गायत्री पब्लिक स्कूल की ओर से अतिभव ने तीन विकेट हासिल किए। जबकि आदित्य, विकास, जतिन दिव्यांश और अमन यादव ने 1-1 विकेट लिया। जबाव में खेलने उतरी गायत्री पब्लिक स्कूल की टीम ने महज 4.3 ओवर में ही जीत का लक्ष्य एक के नुकसान पर हासिल कर लिया। उसकी ओर से शुभम शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी कर 14 गेंदों छह चैकों की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं सचिन 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह गायत्री पब्लिक स्कूल ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच के मैन आॅफ द मैच शुभम शर्मा रहे।
टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल शांति निकेतन पब्लिक स्कूल और देहली पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निकेतन की टीम 20 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से भरत सिकरवार ने 42, प्रिंस त्यागी और देवेश सक्सेना ने 16-16 रन बनाए। जबकि उसके अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। डीपीएस की ओर से गौतम जटवानी ने 3, यश अग्रवाल ने 2 और धु्रव व प्रेरक ने 1-1 विकेट झटका। जबाव में खेलने उतरी डीपीएस की टीम ने महज 15 ओवरों में जीत लक्ष्य हासिल कर मैच सात विकेट से जीत लिया। डीपीएस की ओर से हर्षिव ने 6 चैकों की मदद से 33 रन बनाए। जबकि राघव तलवार 26, ईशान सिंह 21, शिवम 14 और गौतम जटवानी 17 नाबाद बनाए। मैन आॅफ द मैच गौतम जटवानी को दिया गया। इस मौके पर सुमित विभव, समीर गुप्ता, मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, पूर्व क्रिकेटर पराग गौतम, अजय कदम, मेहुल गुप्ता, एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।
आज फाइनल मुकाबला
एक सप्ताह तक चले मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन गुरुवार को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। गुरुवार को सुबह 9 बजे से फाइनल मुकाबला गायत्री पब्लिक स्कूल और देहली पब्लिक के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। आयो जन समिति ने सभी टीमों और उनके कप्तानों से मौजूद रहने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव होंगी फाइनल की मुख्य अतिथि
आगरा। स्व. सुमित बिभब स्मृति द्वितीय मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल गुरुवार 4 दिसंबर को सेंट जान्स कालेज मैदान खेला जाएगा। मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी पूनम यादव होंगी। विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन होंगे। अन्य अतिथियों में सेंट जान्स कालेज के प्राचार्य एसपी सिंह और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रूबी सहगल होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित बिभब, समीर गुप्ता और मून टीवी के डायरेक्टर राहुल पालीवाल, डायरेक्टर राजीव दीक्षित ने ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। मैच की अम्पायरिंग कर्नल तुषार कौशिक, अमन यादव और ललित राठौर ने की। स्कोरिंग सुनील शर्मा ने की और कमेंट्रेटर की भूमिका साहिल खान ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *