ताज महोत्सव के लिए 190 कलाकारों ने दिया ऑडिशन 

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश
सेंट एंथनीज की छात्रा आव्या ग्रांड होटल में ऑडिशन देती हुई।

रविवार को भी ग्रांड होटल में सुबह दस बजे से होगा ऑडिशन 

आगरा, 4 जनवरी। 18 फरवरी से शुरू होने वाले ताज महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आज होटल ग्रांड में कलाकारों का ऑडिशन हुआ। कल रविवार को भी प्रात: दस बजे से ऑडिशन होगा।

आज ऑडिशन में हिस्सा लेने 190 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में राजेश पंडित, सुधीर नारायण, रुचि शर्मा, आनेंद्र एवं मोहित कुमार आकाशवाणी आगरा, पंडित देवाशीष गांगुली एवम अल्का शर्मा शामिल रहीं। ललित कला केंद्र द्वारा  व्यवस्थाओं को संभाला गया।

संचालन सुशील सरित एवं दिनेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के हेमंत शर्मा, वेद प्रकाश, अनिल कुमार एवं राजवीर शर्मा उपस्थित रहे। कल ऑडिशन का अंतिम मौका है  रविवार को सुबह दस बजे से आडीशन होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *