रूस की सेना के लिए लड़ रहे 16 भारतीय नागरिक ‘लापता’! अब तक 12 की मौत

INTERNATIONAL





विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में लड़ने के लिए रूसी सेना द्वारा तैनात कम से कम 16 भारतीय नागरिक लापता हैं, जबकि अब तक 12 मारे जा चुके हैं। यह घटनाक्रम रूसी सेना में भर्ती भारतीय नागरिक की मौत के बाद हुआ है, जबकि यूक्रेन के साथ रूस के चल रहे संघर्ष के दौरान एक अन्य घायल हो गया।इसके बाद, भारत ने मॉस्को के समक्ष इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया और रूसी सेना से सभी भारतीयों की जल्द से जल्द छोड़ने की अपनी मांग दोहराई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल का कहना है कि आज तक रूसी सेना में शामिल भारतीय नागरिकों के 126 मामले सामने आए हैं। इनमें से 96 लोग भारत लौट आए हैं और उन्हें रूसी सशस्त्र बलों से छुट्टी दे दी गई है। रूसी सेना में 18 भारतीय नागरिक बचे हैं और उनमें से 16 व्यक्तियों के बारे में पता नहीं है।

विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया कि हम बचे हुए लोगों की जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं। 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है जो रूसी सेना में सेवारत थे। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से लड़ाई के दौरान मारे गए केरल के व्यक्ति बिनिल बाबू की मृत्यु पर भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारतीय दूतावास उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है।

एक अन्य भारतीय नागरिक जैन टीके का मॉस्को में इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि उनका इलाज पूरा होने के बाद वे भारत लौट आएंगे।

साभार सहित


Discover more from Up18 News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *