सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से जन-जन तक पहुंचा विकास- मा. मंत्री

Press Release उत्तर प्रदेश

सुशासन को समर्पित देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मंत्री सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री  भूपेंद्र चौधरी  द्वारा जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में सर्किट हाउस में मीडिया संवाद हुआ संपन्न

जनपद प्रभारी मंत्री  ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा,संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक दी जानकारी

12 वर्षों का शासनकाल देश के नवनिर्माण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण, वैश्विक गौरव और अंत्योदय को समर्पित रहा है, देश ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं

विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियों को किया रेखांकित

आगरा.14.06.2026.आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मा.मंत्री सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री  भूपेंद्र चौधरी  की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल , विधान परिषद सदस्य  विजय शिवहरे , .विधायक डॉ.जीएस धर्मेश जी, डॉ.धर्मपाल सिंह , महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता  की गरिमामई उपस्थिति में सर्किट हाउस में मीडिया संवाद संपन्न हुआ।
मा.जनपद प्रभारी मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, निवेश, रोजगार एवं महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश आज देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है तथा एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट एवं औद्योगिक निवेश जैसी परियोजनाएं विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान मा.मंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भावी विकास कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मा. जनपद प्रभारी मंत्री जी ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा,संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में मीडिया बंधुओं को विस्तार पूर्वक दी जानकारी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा, जिसने देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दी है। इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव है।

जन विश्वास और सुशासन
मा.प्रभारी मंत्री जी ने मीडिया संवाद करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में देश ने मोदी जी पर भरोसा किया, वर्ष 2019 में पहले से भी बढ़ा बहुमत देकर उस पर मुहर लगाई, और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने उन्हें चुनकर साफ कर दिया है कि देश सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखता है। इसी जन-विश्वास की बदौलत आज एनडीए (NDA) देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है।लगातार तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री जी ने सबसे पहला काम पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर करके किया। यह इस बात का सीधा सबूत है कि इस सरकार के लिए गरीब, किसान, युवा और महिलाएं ही सबसे पहले आते हैं।
मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे एक जनआंदोलन बना दिया है। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100% लाभकतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं।
तकनीक और डिजिटल गवर्नेस की मदद से सीधे बैंक खातों में पैसा (DBT) भेजकर लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया। इससे न सिर्फ आम आदमी का काम आसान हुआ, बल्कि देश के ₹4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बच गए।
आज देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि यह नया भारत है, जो चुप नहीं बैठता बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है।
उन्होंने बताया कि सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से देश आज नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है और हमारा रेड कॉरिडोर’ अब ‘ग्रीन ग्रोथ जोन’ में बदल चुका है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी अब कटमनी और भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो रही है और वहां के लोगों को उनका हक मिल रहा है। संक्षेप में कहें, तो मोदी सरकार के विगत 12 वर्ष सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को सच करने का एक शानदार सफर है।

जनकल्याण और समावेशन

उन्होंने कहा कि अगर गरीब कल्याण की बात करे तो सरकार ने जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते सोले, जिनमें 32 करोड़ से ज्यादा साते सिर्फ महिलाओं के है। कोरोना जैगी महामारी के मुश्किल वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

इलाज के खर्च से गरीब को बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड चने है जिससे मुफा इलाज की गारंटी मिली है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है।

गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दी गई है।
गांवों के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुंचाया जा चुका है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वचाता की एक नई क्रांति लाई गई है।

हमारे रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहनों के लिए पीएम स्वनिधि योजना से 74 लाख से ज्यादा लोगों को बिना किसी परेशानी के लोन मिला है। मुद्रा योजना के तहत छोटे कामधंधों के लिए बिना गारंटी 57 करोड़ से ज्यादा लोन बांट गए है। वहीं छोटे कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना से 30 लाख लोगों को फायदा पहुंचाया गया है।
इसके साथ ही जनजातीय समाज के कल्याण के लिए ₹15,000 करोड़ का बजट और ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए ₹79,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है।

देश के अन्नदाताओं की बात करें तो पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को ₹4.3 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के जरिए 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को करीब 10 लाख करोड का सस्ता कर्ज दिया गया।इस कर्ज की सीमा को भी ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया गया है ताकि छोटे किसानों को भी आसानी से मदद मिल सके। वहीं, देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए टैक्स छूट की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर सीधे 12.75 लाख रुपये कर दिया गया है।माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना से 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिला है। बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.5 करोड़ से ज्यादा खाते जोले जा चुके हैं। देश की सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सुरक्षाबलों में महिरा अफसरों की संख्या 3,000 से बढ़ाकर सीधे 11,000 कर दी गई है।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना ते 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलरसिस्टम लगाए गए हैं।

विकास का किया मार्ग प्रशस्त

माननीय प्रभारी मंत्री जी ने बताया कि वर्ष 2014 से 2026 तक की हमारी यह 12 वर्ष की यात्रा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रही है। हमने ‘सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत का जी संकल्प लिया था. वह आज पूरी तरह साकार हो रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्पष्ट कहना है कि विकास हमारे लिए 24 घंटे, सातों दिन और 12 महीने चलने वाला मिशन है। आज हमारी कार्यसंस्कृति बदल चुकी है, अब ‘जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं।”

पिछले 12 वर्षों में, हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को केवल कागजी पर नहीं, बल्कि धरातल पर कंक्रीट, स्टील, ऑप्टिकल फाइबर और लाखों करोड़ों रुपये के निवेश के रूप में उतरते देखा है।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने वर्ष 2000 में जिस ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की दूरदर्शी नीव रखी थी, आज उसने ग्रामीण भारत की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। आपको यह जानकर गर्व होगा कि तब से लेकर अब तक गांवों में करीब 8 लाख किलोमीटर पक्की सड़कें बन चुकी है, जिनमें से लगभग 4 लाख किलोमीटर केवल पिछले 12 वर्षों में बनी है। इन सड़को ने हमारे गरीब भाई-बहनों के जीवन में विकास की एक नई सुबह ला दी है। जरा सोचिए, जहां पहले गांव से शहर जाने में 8-8 घंटे लगते थे, आज वही सफर मात्र 3 घंटे में पूरा हो जाता है।

अब किसान अपनी मेहनत की फसल आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुंचा रहे हैं, बच्चों और विशेषकर बेटियों का स्कूल जाना सुरक्षित हो गया है, और किसी भी आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचना सुलभ हुआ है। अटल जी का यह संकल्प आज गांव और गरीब के आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है, जिसने उन्हें देश के विकास की मुख्यधारा से सीधा जोड़ दिया है।

कृषि में सबसे बड़ा बदलाव सिंचाई के क्षेत्र में आया है। हमारी सरकार का मानना है कि स्रोतों तक पानी की पहुंच किसान की सबसे बड़ी जरूरत है। वर्ष 2014 से पहले जहां देश में सिंचाई का दायरा काफी सीमित था और जल-उपयोग दक्षता बेहद कम थी, वहीं मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने ऐतिहासिक बदलाव किया है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप अभियान के तहत 2015-16 से लेकर अब तक 109 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सूक्ष्म सिंचाई के दायरे में लाया जा चुका है। इससे न केवल पानी की भारी बचत हो रही है, बल्कि किसानों की पैदावार और आय में भी अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है।
वर्ष 2014 में देश में कुल 91,287 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज यह नेटवर्क लगभग 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक हो गया है। आज देश में हर दिन लगभग 34 किलोमीटर से अधिक नए राजमार्ग बन रहे हैं जो वर्ष 2014 में केवल 11.6 किमी प्रति दिन थी।

हमने दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की धारा पहुंचाई है। चेनाव ब्रिज, नया पंबन ब्रिज और अटल टनल जैसी सैकड़ों जटिल और भीमकाय इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं ने देश की प्रगति को एक नई और तेज रफ्तार दी है।
वर्ष 2014 तक रेलवे का आधुनिकीकरण एक सपना था। आज भारतीय रेलवे का लगभग 99.6% से अधिक ब्रॉड गेज विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। देश भर में 1337 से अधिक रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।

इन 12 सालों में भारतीय रेलवे ने विकास की जो रफतार पकड़ी है, वह अकल्पनीय है। हम सिर्फ ट्रेनें नहीं चला रहे हैं, बल्कि RRTS और वंदे भारत ट्रेनों के जरिए हमने देश में विश्वस्तरीय मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का निर्माण किया है, ताकि वातायात का हर साधन एक-दूसरे से निर्बाध रूप से जुड़ सके। आज देश के कोने-कोने में 164 से अधिक ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सफलतापूर्वक दौड़ रही हैं, जो भारतीय रेलवे की नई. आधुनिक और सुरक्षित पहचान बन गई है।

वर्ष 2014 में केवल 5 शहरों में केवल 248 किमी मेट्रो नेटवर्क था। आज भारत के 26 से अधिक शहरों में 1,095 किलोमीटर से अधिक का मेट्रो नेटवर्क हो गया है, जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता शहरी परिवहन सिस्टम है।

आजादी के 67 सालों में देश में मात्र 74 हवाई अड्डे थे। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने 90 से अधिक नए हवाई अड्डे बनाए हैं. और आज यह संख्या 164 को पार कर गई है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू उड़ान बाजार बन गया है। ‘उड़ान योजना ने हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई यात्रा का अवसर दिया है।

बिजली और इंटरनेट के मोर्चे पर भी सरकार ने रिकॉर्ड काम किया है। सौभाग्य योजना के जरिए देश के हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है। साथ ही भारतनेट परियोजना से 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़कर गांवों को भी डिजिटल इंडिया से जोड़ दिया गया है।

युवाओं की पढ़ाई और इलाज के लिए पिछले 12 सालों में 23 नए एम्स (AIIMS) और मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई। पूर्वोत्तर के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए असम में पहला एम्स स्थापित किया गया है। बब्बों की सेहत के लिए मिशन इंद्रधनुष के तहत 5.4 करोड़ से ज्यादा बच्बों का मुफ्त टीकाकरण किया गया है।

विकास के साथ विरासत का भी संरक्षण

मा.जनपद प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश का विकास तो हुआ ही है. साथ ही हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को भी एक नया मुकाम मिला है। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाते हुए ‘राजपथ का नाम ‘कर्तव्य पच’ किया गया और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाई गई।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े 5 मुख्य स्थानों को ‘पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया। आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर उन वीरों को सम्मान दिया गया. जिन्हें इतिहास में भुला दिया गया था।

नए भारत की बुलंद सोच के प्रतीक के रूप में सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नए संसद भवन का निर्माण किया गया। रेसकोर्स रोड का नाम ‘लोक कल्याण मार्ग और मुगल गार्डन का नाम ‘अमृत उद्यान’ किया गया। नई संसद में पवित्र ‘सेंगोल को स्थापित किया गया।
अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नाम हमारे परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए और पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम किया गया है। हमारे वीर शहीदों की याद में बना ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक आज हर भारतीय को देश प्रेम की प्रेरणा दे रहा है।
मोदी जी की सरकार ने ‘जनता कफ्यू, बाली-ताली अभियान’, हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसी पहलों से देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक सूत्र में पिरो दिया है। फिट इंडिया मूवमेंट और वोकल फॉर लोकल जैसे अभिवानों ने देश के लोगों में स्वदेशी और अच्छी सेहत के प्रति एक नया भरोसा जगाया है।

वसुधैव कुटुम्बकम्’ के मंत्र को किया साकार

भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को धरातल पर उतारा है। आज दुनिया के मंच पर भारत एक समाधान देने वाले देश’ के रूप में मजबूती से लड़ा है। ‘वैक्सीन मैत्री’ के जरिए मुश्किल वक्त में 99 देशों तक दवाइयां पहुंचाकर भारत दुनिया का सबसे भरोसेमंद दोस्त बनकर उभरा है।

जी-20 की कामयाब अध्यक्षता, 39 नए दूतावासों का खुलना और ₹70 लाख करोड़ से ज्यादा का विदेशी निवेश (FDI) आना यह दिखाता है कि आज पूरी दुनिया को भारत पर पूरा भरोसा है। दुनिया के 38 देशों के साथ किए गए 9 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTA) ने हमारे किसानों और उद्योगों के लिए दुनिया के बड़े बाजार खोल दिए हैं।

हमारी संस्कृति की ताकत देखिए कि आज 177 देश एक साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

देश को प्रधानमंत्री मोदी पर है विश्वास

10 जून का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक मील का पत्थर बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पीछे छोड़कर, भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक ‘निर्वाचित (Elected) प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मिले 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान और ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे में 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बनना, हर एक भारतीय के सम्मान की बात है।
इस अवसर पर भाजपा आगरा महानगर से श्री महेश शर्मा,मनवीर चौहान,मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल,डॉक्टर निधि शर्मा,के के सिकरवार,जिले से हरिओम रावत ,मुकेश चाहर,मनीष थापक आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *