
आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर हरि सिंह ने बताया कि नोएडा में आयोजित होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए आगरा जनपद की यूथ बास्केटबॉल टीम का चयन ट्रायल आज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिसमें बालिका वर्ग में 34 एवं बालक वर्ग में 57 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने बताया कि 15 दिवसीय शिविर के लिए 22 बालक एवं 20 बालिकाओं का चयन किया गया है । कल से इनके शिविर का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर किया जाएगा। आज चयनकर्ता के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय श्यामवीर सिंह, स्टेडियम के प्रशिक्षक मनीष वर्मा, अयंत राणा,कन्हैया पाठक रहे।


