बिना आई०एस०टी०पी०/ओवरलोड उपखनिज गिट्टी परिवहन कर रहे 03 वाहनों को थाना सैंया में किया गया जब्त, 01 वाहन थाना जगनेर में नियमानुसार किया गया अवरुद्ध

Press Release उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रवर्तन की कार्यवाही

आगरा.24.02.2026/अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश व रोकथाम हेतु जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान में राजस्व, खनन, परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उसी कड़ी में विशेष अभियान के तहत दिनांक 24.02.2026 की रात्रि में खनन विभाग द्वारा थाना सैंया पुलिस के सहयोग से आगरा-ग्वालियर रोड पर सैंया चौराहा के पास वाहनों की चेकिंग की गयी, जिसमें बिना आई०एस०टी०पी०/ओवरलोड़ उपखनिज परिवहन कर रहे 03 वाहनों को थाना सैंया में नियमानुसार अवरूद्ध किया गया। तथा 01 वाहन थाना जगनेर में नियमानुसार अवरुद्ध किया गया।
अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग की रोकथाम हेतु चलाया गया अभियान पूरी तरह से सफल रहा, भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाये जाते रहेंगें। उक्त पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *