मथुरा-भूतेश्वर रेलखंड पर सीआरएस द्वारा गहन निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया गया

Press Release उत्तर प्रदेश

नई अलवर लाइन एवं नई अप मुख्य लाइन पर रेल संरक्षा मानकों की बारीकी से हुई जांच

आगरा मंडल में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को नई अलवर लाइन मथुरा-भूतेश्वर के मध्य तथा नई अप मुख्य लाइन मथुरा-भूतेश्वर के मध्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), उत्तर पूर्वी परिक्षेत्र श्री ई. श्रीनिवास द्वारा गहन निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया गया।
सीआरएस द्वारा मोटर ट्रॉली के माध्यम से नई अलवर लाइन पर मथुरा से भूतेश्वर के मध्य रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मथुरा स्थित एसएसआई पैनल कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा सिग्नल एवं परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप परखा गया।निरीक्षण के बाद भूतेश्वर से मथुरा तक रेलखंड पर गति परीक्षण (स्पीड ट्रायल) भी किया गया।
इसके उपरांत मथुरा-भूतेश्वर नई अप मुख्य लाइन का मोटर ट्रॉली के माध्यम से निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेलपथ, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, पुल, परिचालन सहित विभिन्न तकनीकी एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद भूतेश्वर से मथुरा तक रेलखंड पर गति परीक्षण (स्पीड ट्रायल) भी किया गया।
सीआरएस श्री ई. श्रीनिवास ने निरीक्षण के दौरान रेलपथ, सिग्नल, पॉइंट, पुलों एवं अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी संरचनाओं का गहन परीक्षण किया। पुलों के गर्डर, पिलर, एंगल सहित विभिन्न संरचनात्मक हिस्सों की जांच करते हुए रेल परिचालन की दृष्टि से उनकी संरक्षा एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को परखा गया।
गति परीक्षण के माध्यम से रेलखंड की ट्रैक संरचना, गति क्षमता तथा विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं तकनीकी कर्मचारी मोटर ट्रॉलियों के माध्यम से सीआरएस के साथ उपस्थित रहे।
निरीक्षण एवं गति परीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री अजीत सिंह यादव तथा मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल सहित आगरा मंडल के संबंधित विभागों के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई अलवर लाइन तथा नई अप मुख्य लाइन मथुरा-भूतेश्वर के मध्य किया गया यह सीआरएस निरीक्षण एवं गति परीक्षण रेल संरक्षा, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षित रेल परिचालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *