थ्रेसिंग फ्लोर अवशेष लक्ष्यों की बुकिंग 14 फरवरी से एक सप्ताह के लिए बुकिंग दोबारा हुई शुरू,पोर्टल पर शीघ्र करें आवेदन, उठाएं लाभ

Press Release उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत थ्रेसिंग फ्लोर के 05 ब्लॉकवार लक्ष्य बुकिंग के लिए खुले, लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लॉटरी से लाभार्थियों का होगा चयन।

आगरा. 17.02.2026/उप कृषि निदेशक,श्री मुकेश कुमार ने जनपद के समस्त कृषक उत्पादक संगठन एवं स्वयं सहायता समूहों के कृषक बन्धुओं को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन 2025-26 योजनान्तर्गत थ्रेसिंग फ्लोर के अवशेष लक्ष्यों की बुकिंग जो कि कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर दिनांक 06 फरवरी, 2026 से 1 सप्ताह तक खुली हुई थी, को विभाग द्वारा आगे बढ़ाते हुए दिनांक 14.02.2026 से एक सप्ताह के लिए और खोली जा रही है। थ्रेसिंग फ्लोर के ब्लॉकवार लक्ष्य इस प्रकार हैं- अकोला विकासखंड में 01 थ्रेसिंग फ्लोर (अनुदान 11 सामान्य जाति), जगनेर में 01 (83 अनु. जाति/जनजाति), एत्मादपुर में 01 (83 अनु. जाति/जनजाति), शमशाबाद में 01 (11 सामान्य जाति) तथा फतेहपुर सीकरी में 01 (11 सामान्य जाति)।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण हेतु इच्छुक कृषक पोर्टल पर अपने पंजीकरण संख्या द्वारा बुकिंग कर सकते हैं। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी द्वारा किया जाएगा। अतः समयान्तर्गत थ्रेसिंग फ्लोर की बुकिंग कर योजना का लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *