रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही और गाड़ियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार का निर्णय लिया गया है। ये सभी गाड़ियाँ अपने पूर्व निर्धारित समय, मार्ग, ठहराव और संरचना के अनुसार चलाई जाएंगी, जिसका विस्तृत विवरण निम्न प्रकार है:
1. रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल (05557/05558)-
• गाड़ी सं. 05557 (रक्सौल से लोकमान्य तिलक ट.): प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 22.09.2026 से 24.11.2026 तक (10 फेरे)
• गाड़ी सं. 05558 (लोकमान्य तिलक ट. से रक्सौल): प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 24.09.2026 से 26.11.2026 तक (10 फेरे)
• कोच संरचना (22 एलएचबी कोच): एसी प्रथम सह द्वितीय-1, एसी द्वितीय-2, एसी तृतीय-6, स्लीपर श्रेणी-7, सामान्य श्रेणी-4, एसएलआर-1 तथा एसएलआर/डी-1
2. मुजफ्फरपुर-हडपसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल (05589/05590)-
• गाड़ी सं. 05589 (मुजफ्फरपुर से हडपसर): प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 22.09.2026 से 24.11.2026 तक (10 फेरे)
• गाड़ी सं. 05590 (हडपसर से मुजफ्फरपुर): प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 24.09.2026 से 26.11.2026 तक (10 फेरे)
• कोच संरचना (22 एलएचबी कोच): एसी प्रथम सह द्वितीय-1, एसी तृतीय-8, इकोनॉमी कोच-1, स्लीपर श्रेणी-8, सामान्य श्रेणी-2, एसएलआर-1 तथा एसएलआर/डी-1
3. सहरसा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सहरसा स्पेशल (05585/05586)-
• गाड़ी सं. 05585 (सहरसा से लोकमान्य तिलक ट.): प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 18.09.2026 से 27.11.2026 तक (11 फेरे)
• गाड़ी सं. 05586 (लोकमान्य तिलक ट. से सहरसा): प्रत्येक रविवार को दिनांक 20.09.2026 से 29.11.2026 तक (11 फेरे)
• कोच संरचना (22 एलएचबी कोच): एसी तृतीय-6, इकोनॉमी कोच-2, स्लीपर श्रेणी-8, सामान्य श्रेणी-4, एसएलआर-1 तथा एसएलआर/डी-1
4. दानापुर – आनंद विहार टर्मिनस – दानापुर स्पेशल (03257/03258)-
• गाड़ी सं. 03257 (दानापुर से आनंद विहार): प्रत्येक रविवार को दिनांक 13.09.2026 से 29.11.2026 तक (12 फेरे)
• गाड़ी सं. 03258 (आनंद विहार से दानापुर): प्रत्येक सोमवार को दिनांक 14.09.2026 से 30.11.2026 तक (12 फेरे)
• कोच संरचना (22 एलएचबी कोच): एसी तृतीय-7, इकोनॉमी कोच-7, स्लीपर श्रेणी-4, सामान्य श्रेणी-2, एसएलआर-1 तथा एसएलआर/डी-1
5. अहमदाबाद – दरभंगा – अहमदाबाद स्पेशल (09465/09466)-
• गाड़ी सं. 09465 (अहमदाबाद से दरभंगा): प्रत्येक शुक्रवार को अक्टूबर माह में दिनांक 16, 23, 30 तथा नवंबर माह में दिनांक 06 एवं 13 को संचालित होगी (कुल 05 फेरे)
• गाड़ी सं. 09466 (दरभंगा से अहमदाबाद): प्रत्येक सोमवार को अक्टूबर माह में दिनांक 19, 26 तथा नवंबर माह में दिनांक 02, 09 एवं 16 को संचालित होगी (कुल 05 फेरे)
6. उधना – झंझारपुर – उधना स्पेशल (09047/09048)-
• गाड़ी सं. 09047 (उधना से झंझारपुर): प्रत्येक रविवार को सितंबर माह में दिनांक 20 एवं 27 को चलेगी (कुल 02 फेरे)
• गाड़ी सं. 09048 (झंझारपुर से उधना): प्रत्येक सोमवार को सितंबर माह में दिनांक 21 एवं 28 को चलेगी (कुल 02 फेरे)
7. उधना – मधुबनी– उधना स्पेशल (09045/09046)-
• गाड़ी सं. 09045 (उधना से मधुबनी): प्रत्येक रविवार को सितंबर माह में दिनांक 20 एवं 27 को चलेगी (कुल 02 फेरे)
• गाड़ी सं. 09046 (मधुबनी से उधना): प्रत्येक सोमवार को सितंबर माह में दिनांक 21 एवं 28 को चलेगी (कुल 02 फेरे)
8. उधना – हसनपुर रोड – उधना स्पेशल (09031/09032)-
• गाड़ी सं. 09031 (उधना से हसनपुर रोड): प्रत्येक रविवार को सितंबर माह में दिनांक 20 एवं 27 को चलेगी (कुल 02 फेरे)
• गाड़ी सं. 09032 (हसनपुर रोड से उधना): प्रत्येक मंगलवार को सितंबर माह में दिनांक 22 एवं 29 को चलेगी (कुल 02 फेरे)
(विशेष ध्यान दें: परिचालनिक कारणों से इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन पर रहेगा, जो 20 सितम्बर से उधना से एवं हसनपुर से 20 सितम्बर से प्रभावी होगा, जिसका समय निम्नवत है-
• गाड़ी सं. 09031 सूबेदारगंज पर समय: आगमन-10:30 बजे | प्रस्थान – 10:35 बजे (सोमवार)।
• गाड़ी सं. 09032 सूबेदारगंज पर समय: आगमन-17:20 बजे | प्रस्थान – 17:25 बजे (मंगलवार)।
o
9. उधना – मधुबनी – उधना स्पेशल (09151/09152)-
• गाड़ी सं. 09151 (उधना से मधुबनी): प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को सितंबर माह में दिनांक 16, 18, 23, 25 एवं 30 को चलेगी (कुल 05 फेरे)
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की समय-सारणी एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा NTES ऐप पर जांच अवश्य कर लें।


