महावीर जयंती आज, नगर में मीट की दुकानें रहेंगी बंद, जानवरों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर शहर में स्थित सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर दुकानदार के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए महावीर जयंती पर संपूर्ण नगर क्षेत्र में मांस की दुकानों को बंद रखने और जानवरों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम डॉ अजय सिंह ने बताया कि महावीर जयंती को अनुयायियों के द्वारा अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस दिन न केवल मांस विक्रय पर रोक रहेगी, बल्कि जनजागरूकता के माध्यम से अहिंसा, करुणा और जीवदया के मूल्यों का प्रसार भी किया जाएगा। आदेशों पर अमल करने के लिए शहर के चारों जोन में कर्मचारियों की टीम नियुक्त कर दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर दुकान को सील किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *