
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक, आगरा द्वारा आज वित्तीय वर्ष 2025–26 की मंडल की उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं प्रमुख सफलताओं पर आज प्रेस वार्ता के माध्यम से विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में मंडल द्वारा प्राप्त की गई प्रगति, सेवा सुधार एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डाला।
प्रेस वार्ता का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा कैंट स्थित गोवर्धन सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल की प्रमुख उपलब्धियों, आधारभूत संरचना विकास, सुरक्षा उपायों तथा राजस्व वृद्धि से संबंधित बिंदुओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रनव कुमार, मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने मीडिया के माध्यम से आमजन तक रेलवे की उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी पहुंचाने में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
वाणिज्य विभाग
मंडल द्वारा यात्री आय के अंतर्गत कुल 717.28 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया, जो कि निर्धारित 672.13 करोड़ रुपये के लक्ष्य की तुलना में 6.71% अधिक है। 719.36 लाख यात्रियों को परिवहन किया, जबकि लक्ष्य 672.91 लाख निर्धारित था। इस प्रकार यात्री संख्या में लगभग 7% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
टिकट जांच (Ticket Checking) – वित्तीय वर्ष 2025-26 में टिकट जांच स्टाफ द्वारा ₹27.41 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष 2024-25 के ₹27.14 करोड़ की तुलना में 1.00% अधिक है। कुल 4.43 लाख यात्रियों से वसूली कर यह आय प्राप्त की गई, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 2.24 लाख यात्रियों से ₹16.38 करोड़, अनियमित यात्रा करने वाले 2.18 लाख यात्रियों से ₹11.02 करोड़ ,UBL के अंतर्गत 178 यात्रियों से ₹1.56 लाख प्राप्त हुए।यह कुल आय पिछले वर्ष की तुलना में लगभग ₹27 लाख अधिक है।
आगरा मंडल में पकड़े गए 975 अवैध वेंडरों से ₹7,47,220 का जुर्माना वसूला गया।
आगरा कैंट (ईदगाह) पर रेल कोच रेस्टोरेंट अनुबंध ₹12.82 लाख प्रति वर्ष (कुल ₹67.61 लाख/5 वर्ष)।
जन औषधि केंद्र (मथुरा जं.) ₹0.61 लाख/वर्ष एवं (आगरा कैंट) ₹0.06 लाख/वर्ष पर स्थापित।
मिलेट स्टॉल (मथुरा जं., इदगाह जं., आगरा कैंट/आगरा फोर्ट) विभिन्न स्थानों पर स्थापित।
कुल NFR (Publicity) आय: ₹4.03 करोड़ (मार्च 2026 तक), जो मुख्यालय लक्ष्य ₹3.70 करोड़ से 8.87% अधिक है।
पार्किंग- लक्ष्य ₹2.58 करोड़ के विरुद्ध ₹2.77 करोड़ की आय अर्जित की गई। निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि सुनिश्चित की गई।
कोचिंग – मुड़िया पूर्णिमा मेला (05.07.2025 – 12.07.2025) के दौरान— कुल 3,63,413 यात्रियों ने यात्रा की (पिछले वर्ष से 22% अधिक), ₹3 करोड़ 18 लाख रु की आय (पिछले वर्ष से 26.10% अधिक)
आगरा मंडल के 9 स्टेशनों पर 20 ATVM फेसिलिटेटर (03 सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी एवं 17 अन्य) नियुक्त किए गए।
एक स्टेशन एक उत्पाद (OSOP): वित्तीय वर्ष 2025-26 में आगरा मंडल में 16 OSOP स्टॉल/ट्रॉलियाँ सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।
दिव्यांगजन – एनसीआर में पहली बार आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 17.01.2025 से पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पहचान पत्र जारी करने की सुविधा प्रारंभ की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 855 दिव्यांगजन पहचान पत्र जारी किए गए।
दिनांक 22.05.2025 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आगरा मंडल के 05 रेलवे स्टेशनों (इदगाह–IDH, फतेहाबाद–FAB, गढ़ी दौलत–GDO, गोवर्धन–GVH एवं मुरैना रोड–MURD) का उद्घाटन किया गया।
सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग
कवच प्रणाली (KAVACH Version 4.0): BTSR (ex) – PWL (ex) खंड में 80.34 कि.मी. पर दिनांक 17.11.2025 को कवच संस्करण 4.0 का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया।
नया स्टेशन कमीशनिंग (BDRI – भदरौली): BHA–ETW खंड में स्थित BDRI (भदरौली) स्टेशन को “D” श्रेणी से उन्नत कर “B” श्रेणी स्टेशन के रूप में विकसित किया गया, जिसमें 02 लूप लाइन एवं 01 आगमन/प्रस्थान साइडिंग सहित आवश्यक सिग्नलिंग संसाधनों का कमीशनिंग किया गया।
ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS): MTJ–PWL (तीसरी/चौथी लाइन) एवं TDL–JAB खंड में कुल 44.21 कि.मी. में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का सफल कमीशनिंग किया गया, जिसमें निम्न खंड शामिल हैं:
BTSR–VRBD : 7.36 कि.मी.
VRBD–AJH : 11.04 कि.मी.
AJH–CHJ : 10.01 कि.मी.
CHJ–KSV : 10.20 कि.मी.
CHLR–JAB : 5.60 कि.मी.
तीसरी लाइन का कमीशनिंग एवं इंटरलिंकिंग: MTJ–BAD खंड के मध्य तीसरी लाइन का कमीशनिंग एवं इंटरलिंकिंग कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। साथ ही, अप एवं डाउन लाइन के कट कनेक्शन के संदर्भ में मथुरा जंक्शन पर KYOSAN इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में आवश्यक संशोधन किए गए।
केंद्रीकृत सर्विलांस सिस्टम: आगरा कैंट (AGC) स्टेशन पर 200 संख्या में 4K कैमरों एवं मथुरा जंक्शन (MTJ) स्टेशन पर 211 संख्या में 4K कैमरों के साथ नवीन केंद्रीकृत सर्विलांस प्रणाली का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया, जिससे स्टेशन स्तर पर सुरक्षा, निगरानी एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
CCTV कैमरों की स्थापना: विभिन्न स्टेशनों एवं लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर CCTV कैमरों की व्यवस्था की गई:
DHO स्टेशन : 38 कैमरे
RKM स्टेशन : 20 कैमरे
AF स्टेशन : 20 कैमरे
BHA स्टेशन : 10 कैमरे
MIA स्टेशन : 10 कैमरे
JJ स्टेशन : 10 कैमरे
JAB स्टेशन : 10 कैमरे
15 इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट्स : 26 कैमरे
18 नॉन-इंटरलॉक्ड गेट्स : 36 कैमरे
इंजीनियरिंग विभाग
प्रमुख विकास
नए सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) डिपो भवनों का सफल निर्माण।
ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाने हेतु 15 पुल अप्रोच का सुदृढ़ीकरण।
आगरा फोर्ट यार्ड के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण|
मथुरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर कवर शेड का विस्तार कार्य पूर्ण।
होडल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु द्वितीय प्रवेश द्वार का उद्घाटन।
डीग एवं अछनेरा स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण एवं कमीशनिंग।
15 छोटे पुलों का आरसीसी स्लैब प्रतिस्थापन द्वारा पुनर्वास।
सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा हेतु 9 रोड अंडर ब्रिज/लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) का निर्माण।
गोविन्दगढ़ एवं बाद यार्ड में लूप लाइन गति 15 किमी/घं से बढ़ाकर 30 किमी/घं की गई।
मान सिंह का पुरा एवं श्री घासी नगर स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म शेड और उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म का निर्माण पूर्ण।
सुरक्षा एवं क्षमता संवर्धन
8 लेवल क्रॉसिंग्स को RUB/ROB/डाइवर्जन के माध्यम से समाप्त किया गया।
4 लेवल क्रॉसिंग्स को रबराइज्ड रोड सतह से उन्नत किया गया।
2 रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण एवं कमीशनिंग।
परिचालन सुधार हेतु 8 दोषपूर्ण यार्ड लेआउट में सुधार।
रेल फ्रैक्चर जोखिम को कम करने हेतु पुराने वेटब्रिज को हटाकर साधारण ट्रैक से प्रतिस्थापन।
ट्रैक उन्नयन कार्य
85.22 टीकेएम थ्रू रेल नवीनीकरण पूर्ण।
प्लासर क्विक रिलेयिंग सिस्टम मशीन द्वारा 75.83 टीकेएम थ्रू स्लीपर नवीनीकरण (वाइडर बेस स्लीपर सहित) पूर्ण।
109.3 टीकेएम ट्रैक एवं 103 टर्नआउट का बैलेस्ट क्लीनिंग मशीन एवं मैन्युअल डीप स्क्रीनिंग।
32 थिक वेब स्विच का टर्नआउट में प्रतिस्थापन।
अन्य प्रमुख उपलब्धियाँ
10,000 पौधों का रोपण।
2 स्टेशनों पर दिव्यांगजन हेतु सुविधाओं का विकास।
विभिन्न खंडों में 67 गेज फेस लुब्रिकेटर की स्थापना।
भूमि उपयोग एवं अन्य स्रोतों से ₹55.66 करोड़ का राजस्व अर्जन।
परिचालन विभाग
समयपालन (Punctuality): मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों की समयपालनता 80.11% से बढ़कर 84.76% हुई तथा पैसेंजर गाड़ियों की समयपालनता 52.09% से बढ़कर 68.32% हुई, जो बेहतर संचालन निगरानी एवं समन्वय को दर्शाती है।
14.01.2026 को 73 पूर्व सैनिकों को प्वाइंट्समैन के रूप में नियुक्त करने हेतु MoU हस्ताक्षरित किया गया, जिससे कार्यभार संतुलन एवं संचालन दक्षता में सुधार हुआ|
मालगाड़ी गति (Freight Train Speed): औसत गति 17.11 किमी/घंटा से बढ़कर 20.32 किमी/घंटा हुई (18.76% वृद्धि), जिससे लाइन क्षमता उपयोग एवं थ्रूपुट में सुधार हुआ। मार्च 2026 में 24.42 किमी/घंटा की सर्वश्रेष्ठ मासिक औसत गति प्राप्त की गई।
डीज़ल लोको उपयोगिता (Diesel Loco Utilization): 288.47 से बढ़कर 322.87 इंजन किमी/दिन (11.92% वृद्धि) हुई। एक दिन में 874.04 इंजन किमी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया गया।
इलेक्ट्रिक लोको उपयोगिता (Electric Loco Utilization): 77.19 से बढ़कर 381.45 इंजन किमी/दिन रही। एक दिन में 617.07 इंजन किमी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया गया।
क्रू कार्य अवधि (Crew Working Hours): 12 घंटे से अधिक मामलों में 4714 (5.3%) से घटकर 86 (0.36%), 14 घंटे से अधिक मामलों में 275 (0.3%) से घटकर 05 (0.02%) | यह क्रू प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है।
विधुत कर्षण विभाग
उक्त वित्तीय वर्ष 2025–26 में आगरा डिवीजन द्वारा 121.05 TKM सिल्वर ब्रेजिंग जॉइंटेड कॉन्टैक्ट वायर तथा 84.613 TKM जर्जर एवं जंग लगे कैटेनेरी वायर का प्रतिस्थापन किया गया,
वित्तीय वर्ष में 2025–26 में आगरा कैंट स्टेशन पर वॉशिंग पिट लाइन संख्या 1 एवं 2 का विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया तथा दिनांक 01.05.2025 को ओएचई को ऊर्जीकृत (Energized) किया गया। साथ ही,कीठम स्टेशन क्षेत्र में कीठम SP को भी सफलतापूर्वक कमीशन किया गया।
मथुरा-अलवर एवं भांडई-इटावा खंडों में लंबित रखरखाव संबंधी समस्याओं के निराकरण तथा टॉवर वैगन (TW) की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु क्रमशः डीग स्टेशन एवं फतेहाबाद स्टेशन में नवीन OHE डिपो का उक्त वित्तीय वर्ष में सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया जा चुका है।
भंडार विभाग
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मंडल द्वारा लगभग 6,000 मीट्रिक टन स्क्रैप, 05 निरस्त कोच, 12 निरस्त वैगन तथा 25,000 पीआरसी स्लीपरों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इसके फलस्वरूप ₹21.74 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो वार्षिक लक्ष्य से 8.7% अधिक है तथा पिछले वर्ष की बिक्री की तुलना में 12.4% की वृद्धि दर्ज की गई।
यात्री सुविधाएं: यात्रियों की सुविधा में वृद्धि हेतु मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 40 लिफ्ट एवं 08 एस्केलेटर की आपूर्ति एवं स्थापना के लिए अनुबंध संपन्न किए गए हैं।
लेखा विभाग
स्क्रैप निस्तारण (Scrap Disposal)- 6300 मीट्रिक टन के लक्ष्य के विरुद्ध 9712.940 मीट्रिक टन स्क्रैप का निस्तारण किया गया, जो लक्ष्य से 154% अधिक है।
आंतरिक जांच (Internal Check)- लेखा विभाग द्वारा स्थापना एवं वित्तीय मामलों की आंतरिक जांच के माध्यम से ₹ 17.24 करोड़ की बचत सुनिश्चित की गई।
पीएफ/एनपीएस एवं पेंशन (PF/NPS & Pension)- आगरा मंडल के कर्मचारियों/अधिकारियों के कुल 282 सेटलमेंट मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया।
विद्युत परिचालन विभाग
आगरा मंडल में 14 घंटे (HOR) से अधिक मामलों की संख्या नगण्य हो गई है, जिससे परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
सभी रनिंग स्टाफ को KAVACH-4.0 ऑपरेशन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
आगरा मंडल द्वारा दो मोबाइल एप्लीकेशन —
(i) i-KAVACH-4.0
(ii) E-GHYANSAGAR
लॉन्च किए गए हैं, जो वर्तमान में प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। ये एप्लीकेशन कवच प्रणाली, तकनीकी जानकारी, संरक्षित गाड़ी संचालन नियमों एवं सेक्शन की रोड लर्निंग (वीडियो के माध्यम से) में अत्यंत सहायक हैं।
लोको फेलियर मामलों में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 22% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
यांत्रिक (C&W) विभाग
AGC के प्राइमरी होल्डिंग में LHB कोच में अंडरस्लंग वॉटर टैंक में पानी भरने के लिए हर तरफ सिर्फ़ 01 वॉटर फिलिंग पॉइंट होता था। सिर्फ़ एक फिलिंग पॉइंट होने की वजह से तय समय में अंडरस्लंग वॉटर टैंक (कैपेसिटी: 1800 लीटर) को पूरी तरह से भरने में अक्सर दिक्कत आती थी। इस समस्या को हल करने के लिए मौजूदा LHB कोच में हर तरफ 02 अतिरिक्त वॉटर फिलिंग पॉइंट लगाने का प्रावधान है। ताकि पानी भरने का समय काफी कम हो सके।
यांत्रिक (ओ&एफ)विभाग
1. स्वच्छता अभियान के अंतर्गत BAAD डिपो की टीम द्वारा स्क्रैप से कला (Scrap to Art) विकसित की गई तथा विभिन्न स्क्रैप सामग्री से आकर्षक एंटीक वस्तुएँ तैयार की गईं। इन कलाकृतियों को DRM कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान प्रदर्शित किया गया।
स्क्रैप से निर्मित वस्तुएँः फूलदान, घोड़ा, बिच्छू, सूरजमुखी, मोर, वेट लिफ्टर
2. उच्चतम परीक्षण; वित्तीय वर्ष 2025-26 में BAAD डिपो द्वारा कुल 502 cc रेक का परीक्षण किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इस उपलब्धि से IOCL रिफाइनरी, बाद को POL परिवहन हेतु निरंतर BTPN रेक उपलब्ध कराए गए।
3. जल आधारित फोम (AR-AFFF): अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु BAAD डिपो ने 500 लीटर क्षमता का CAFS सिस्टम इन-हाउस संसाधनों से विकसित किया। यह सिस्टम ओवर-एज्ड एयर रिजर्वायर चैंबर का उपयोग करके बनाया गया है। यह प्रणाली जल आधारित फोम (AR-AFFF 36) का उपयोग करती है, जो क्लास एवं क्लास आग को प्रभावी रूप से नियंत्रित करती है।
4. RFID टैगिंग: बाद डिपो में ROH एवं सिकलाइन मेंटेनेंस के दौरान BTPN वैगनों पर RFID टैग लगाए जा रहे हैं। RFID टैग की उपलब्धता से रोलिंग स्टॉक की बेहतर निगरानी एवं ट्रैकिंग संभव होती है।
5.. मैग्नेटिक पार्टिकल परीक्षण CBC कंपोनेंट के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उप-सतही (सब-सर्फेस) दरारों का पता लगाने हेतु मैग्नेटिक पार्टिकल परीक्षण किया जा रहा है।
6.. आगरा मंडल द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किए गए है-
दिनांक 22 अप्रैल 2025 को मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण, तालाब पुनर्भरण एवं हरित क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दिया गया।
22 मई से 5 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” का आयोजन “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम के अंतर्गत किया गया। इस दौरान लगभग 15.000 पौधों का रोपण किया गया तथा रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं विक्रेताओं के बीच सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया गया, इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ, जन-जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, खेल गतिविधियाँ, तथा “रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल” जैसी पहलें संचालित की गईं।
1 से 15 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया गया, जिसमें स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ पटरी, स्वच्छ आहार एवं एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन जैसे विषयों पर व्यापक अभियान चलाए गए।
कार्मिक विभाग
विभिन्न विभागों में चयन/उपयुक्तता/ट्रेड टेस्ट/अपग्रेडेशन के माध्यम से कुल 709 कर्मचारियों को उच्च ग्रेड में पदोन्नत किया गया।
विभिन्न विभागों के 204 कर्मचारियों को MACP के अंतर्गत वित्तीय उन्नयन प्रदान किया गया।
रेलवे सैलरी पैकेज के अंतर्गत SBI बैंक द्वारा दुर्घटना में मृत कर्मचारी के परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान दिनांक 09.08.2025 से 15.08.2025 तक संचालित किया गया।
राष्ट्रीय कर्मयोगी बड़े पैमाने पर जनसेवा कार्यक्रम (द्वितीय चरण) दिनांक 19.08.2025 से 21.08.2025 तक कानपुर में आयोजित किया गया।
विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी दिनांक 14.08.2025 को डीएचओ, एजीसी, आईडीएच एवं मथुरा स्टेशनों पर प्रदर्शित की गई।
सतर्कता जागरूकता अभियान हेतु पूर्वावलोकन सेमिनार दिनांक 22.08.2025 को आयोजित किया गया।
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक मनाया गया।
स्पेशल कैंपेन 5.0 एवं अमृत संवाद का आयोजन एजीसी स्टेशन पर दिनांक 29.10.2025 को किया गया।
विभागीय पदोन्नति परीक्षा जूनियर क्लर्क (08.12.2025) एवं सीनियर क्लर्क (10.12.2025) के लिए आयोजित की गई।
रेल सुरक्षा बल विभाग
01- ऑपरेशन यात्री सुरक्षा – यात्री सुरक्षा अभियान के तहत 79,61,198 रुपये मूल्य की यात्री संपत्ति बरामद करने वाले 124 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
02- मिशन रेल सुरक्षा – मिशन रेल सुरक्षा के तहत रेलवे की 721316 रु. मूल्य की संपत्ति बरामद करने के बाद 49 लोगो को गिरफ्तार किया गया |
03- ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते-ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत कुल 133 बच्चों को बचाया गया हैजिनमें 84 लड़के और 69 लड़कियां शामिल हैं। इन्हें उनके माता-पिता/बाल सहायता लाइन को सौंप दिया गया है।
04- ऑपरेशन मेरी सहेली -महिला यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान सहायता और मदद प्रदान करने के लिए “मेरी सहेली” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 81,942 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की जा चुकी है।
05- ऑपरेशन अमानत- ऑपरेशन “अमानत” के तहत आगरा डिवीजन में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान लगभग 75,71,688 रुपये मूल्य के 629 सामान संबंधित यात्रियों को सौंपे गए।
06- ऑपरेशन उपलब्ध – मिशन ‘’उपलब्ध’’ के तहत 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया है और 1,26,575 रुपये मूल्य के 40 भविष्य यात्रा टिकट और 3680 रुपये मूल्य का 1 पिछली यात्रा टिकट जब्त किया गया है तथा इस अवधि के दौरान 10 आईडी ब्लॉक की गई हैं।
07- ऑपरेशन नारकोस – ऑपरेशन “नारकोस” मिशन के तहत, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान आगरा डिवीजन में 45,08,450/- रुपये मूल्य का 143.93 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
08- ऑपरेशन समय पालन- “समय पालन”अभियान के तहत आगरा डिवीजन में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान अनावश्यक रूप से अलार्म चेन खींचने के आरोप में 3199 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उन पर मुकदमा चलाया गया तथा उनसे 3,99,075 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
09- ऑपरेशन दूसरा – “ऑपरेशन दूसरा”के तहत अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि में आगरा डिवीजन में 3096 विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया और अदालत द्वारा 13,78,095 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विद्युत सामान्य विभाग
यात्रियों की सुविधा हेतु मथुरा स्टेशन पर नए FOB पर प्लेटफॉर्म 2/3 एवं प्लेटफॉर्म 6/7 पर लिफ्ट लगाकर चालू करा दी गई हैं ।
1. मथुरा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 4/5 एवं द्वितीय प्रवेश पर लगी दोनों लिफ्टों में Manual Rescue Derviceलगवादी गई हैं । जिससे सभी तरह की सप्लाई फ़ेल्युर के समय लिफ्ट में फसे हुये यात्रियों को आसानी से निकाला जा सके।
2. बाद रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्र फीडर से सप्लाई प्रदान की गयी । जिससे विद्युत सप्लाई फेलियर कम होने से DG सेट में उपयोग होने वाले डीजल में लगभग प्रति माह 3000 लीटर की बचत हुई जिससे लगभग 300000/- ( तीन लाख) प्रति माह की बचत हुई । जिससे रेल राजस्व को लाभ हुआ।
3. आगरा मण्डल में 188 पोस्ट पेड मीटर के स्थान पर प्री पेड मीटर लगवा दिये गए है।
रेल बजट 2026-27 : आगरा मंडल में विकास कार्यों को मिलेगी गति
उत्तर प्रदेश राज्य को रेलवे के लिए ₹20,012 करोड़ का आवंटन किया गया है।
राजस्थान राज्य के लिए ₹10,228 करोड़ का आवंटन निर्धारित किया गया है।
हरियाणा राज्य को ₹3,566 करोड़ का रेलवे बजट आवंटित किया गया है।
आगरा मंडल में प्रगति पर प्रमुख परियोजनाएँ:
आगरा फोर्ट–बांदीकुई दोहरीकरण परियोजना- कुल लागत : ₹987 करोड़
लक्ष्य तिथि (TDC) : दिसंबर 2026
धौलपुर–सरमथुरा नैरो गेज से ब्रॉड गेज परिवर्तन कार्य- कुल लागत : ₹746 करोड़
लक्ष्य तिथि (TDC) : दिसंबर 2026
भांडई–कीठम तीसरी रेल लाइन परियोजना
(मथुरा–झांसी तीसरी लाइन खंड)- कुल लागत : ₹2488 करोड़
लक्ष्य तिथि (TDC) : दिसंबर 2026
मथुरा जंक्शन यार्ड री-मॉडलिंग परियोजना
प्रथम चरण का कार्य पूर्ण,
द्वितीय चरण का कार्य प्रगति पर
कुल लागत : ₹357 करोड़
लक्ष्य तिथि (TDC) : दिसंबर 2026
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आगरा मंडल में रेल संरचना सुदृढ़ होगी, यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा, तथा माल एवं यात्री यातायात क्षमता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।


