
आगरा। महाराणा प्रताप जयंती के आयोजन को लेकर रविवार को राजपुर चुंगी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाराणा प्रताप आयोजन समिति के निवर्तमान अध्यक्ष धनवीर सिंह तौमर ने की। बैठक में जितेन्द्र सिकरवार ने प्रस्ताव रखते हुए युवराज सिंह परिहार को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का सुझाव दिया। प्रस्ताव पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुन लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार को सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होगा।
बैठक में कुॅ.राजवीर सिंह रघुवंशी, लालसिंह राघव, देवेन्द्र धाकरे, चन्द्रभान सिंह तोमर श्री विजय सिंह तोमर गजेन्द्र परमार , पप्पू राघव , राजेश तोमर राघवेन्द्र सिंह चौहान, पृथ्वीपाल सिंह जादौन, प्रदीप सिकरवार, ललित रघुवंशी, लालसिंह चौहान, माता प्रसाद जादौन प्रमोद तोमर थानसिंह रघुवंशी मनीष धाकरे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


