गांधी जयंती पर शहरभर में विशेष सफाई अभियान, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित

Press Release उत्तर प्रदेश

नगर निगम मुख्यालय में झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
 गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर निगम ने शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शहर में स्थापित गांधी प्रतिमाओं के आसपास सफाई कर चूना डलवाया गया और आकर्षक रंगोलियों से परिसर को सजाया गया।
नगर निगम मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता को नमन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर निगम स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं, मुख्यालय परिसर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान सहायक नगरआयुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम, मुख्य अभियंता निर्माण भी एल गुप्ता, उपनगर आयुक्त डॉ सरिता सिंह आदि के अलावा कई पार्षद भी‌ उपस्थित रहे।
गांधी स्मारक एत्माद्दौला पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डा. धर्मपाल सिंह  ने भाग लिया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी क्रम में नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों पर भी गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में शहरवासियों को स्वच्छता, अहिंसा और सादगी के गांधीजी के मूल्यों को आत्मसात कर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *