विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025 आगरा मंडल द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर चलाया जा रहा अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 29 मई। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जं.,राजा की मंडी व धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज दिनांक 29 मई 2025 को विशेष रूप से निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की गईं: यात्रियों तथा स्टॉल संचालकों को प्लास्टिक प्रयोग में कमी लाने तथा प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाई गई।स्टेशनों पर पोस्टर, पैम्फलेट, उद्घोषणा एवं जनसंपर्क के माध्यम से संदेश प्रसारित किए गए।इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों की निगरानी में स्टेशन स्टाफ व स्वच्छता कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जनता ने भी इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस उद्देश्य को समर्थन दिया।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य केवल स्टेशन परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों और आमजन में हरित सोच का विस्तार करना भी है। आगरा मंडल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि जनभागीदारी से पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *