आगरा.08.11.2023.आज अरनौटा पौधशाला, पिनाहट रेंज, सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा के अन्तर्गत पौधशाला सम्बन्धी कार्यों की तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु कार्यशाला मुख्य अतिथि श्रीमती इन्दु शर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन, अगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे किया गया जिसमें सर्वप्रथम क्षेत्रीय वन अधिकारी पिनाहट श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी बाह श्री अमित कुमार द्वारा कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु किये जा रहे तकनीकी कार्यों यथा डाटा कलैक्शन आदि के विषय में जानकरी प्रदान की गई तत्पश्चात श्री अरविन्द कुमार मिश्र उप प्रभागीय वनाधिकारी फतेहाबाद द्वारा नर्सरी कार्यो के विषय में तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नर्सरी में थैली मरान, बीज बुवान / प्रिंकिंग, शिफ्टिंग, ग्रेडिंग, निराई, सिंचाई आदि के विषय में उपस्थित फील्ड स्टाफ / नर्सरी प्रभारियों को समझाया गया।
श्री आदर्श कुमार प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा द्वारा सभी फील्ड स्टाफ को निर्देश दिये गये कि पौधशालाओं में जनता की मांग के अनुसार अधिक से अधिक फलदार पौधे तैयार किये जाये, साथ ही ग्राफिटंग पौधों के विषय में उद्यान विभाग के प्रतिनिधि के माध्यम से समझाया गया।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगरा वन प्रभाग की 09 रेंज (खेरागढ, किरावली,बाईपुर, एत्मादपुर आगा शहर, फतेहाबाद, पिनाहट, बाह एवं जैतपुर) के क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनकर्मी तथा समस्त 21 नर्सरियों के प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए तकनीकी,जानकारियाँ प्राप्त की गई।


