आगरा, 5 जनवरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता वाराणसी में 17.02.2025 से 19.02.2025 तक एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं यूपी हाकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता झांसी में 19 से 24 फरवरी तक आयोजित की जायेगी। उक प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला कुश्ती ट्रायल 11 एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 13 फरवरी को तथा हाकी ट्रायल 12 और 14 फरवरी को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर कराय जायेंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला कुश्ती एवं हाकी प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य /प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में महिला एवं बालक खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम्, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु महिला एवं बालक खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर 9412171242 पर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला क्रीडा अधिकारी सविता श्रीवास्तव ने दी।