आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में अण्डर-25 वर्षीय महिला वर्ग में प्रदेशस्तरीय महिला टेनिस एवं हाकी प्रतियोगिता़ दिनांक 16 से 18 दिसम्बर, 2025 तक अयोध्या में आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय महिला प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 06 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 08 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर कराये जायेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी की आयु 31.12.2025 को 25 वर्श से अधिक नही होनी चाहिए। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेलों में महिला खिलाड़ियों को खेल अध्यापक के साथ एकलव्य स्टेडियम आगरा पर प्रातः 11 बजे भेजने का कश्ट करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।
