आगरा। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा सूरसदन सभागार में 29 मई को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर आज सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने की। बैठक में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं ने भाग लिया।
नगर निगम द्वारा महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत किये जा रहे कार्य जैसे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, महिला शौचालय,ट्रिपिल आर के तहत अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं के निमार्ण आदि पर इस दौरान चर्चा की गई। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि उक्त कार्यों में कम्युनिटी रिसोर्स परसन जिनके अंतर्गत स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाएं कार्य करती हैं का ही उपयोग किया जाए। बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर के के पाण्डेय, डूडासे राहुल, पीएमबाई से सुमन और जिओ स्टेट से आकांक्षा परिहार के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं के तमाम महिलाएं भी उपस्थित रहीं।