महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पोषण पखवाड़े में मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने को कहा

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा 26 मार्च। आज आर0बी0एस0 कालेज, ओडोटोरियम, आगरा में  कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती बेबीरानी मौर्य की अध्यक्षता में ’’पोषण पखवाड़ा’’ का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने मोटे अनाज (मिलेट्स) को प्रोत्साहित करने हेतु लाभार्थियों को प्रेरित किया। जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके। भाजपा युवा नेता अभिनव मौर्य के सौजन्य से बाल विकास परियोजना बिचपुरी में कुपोषित बच्चों हेतु 19680 पैकेट (मिलेट्स) बिस्किट की आपूर्ति करायी गयी, जिसमें से 20 बच्चों को कार्यक्रम के दौरान वितरण किया गया। शेष का वितरण आं0बा0 कार्यकत्रियों के माध्यम से लाभार्थियों को किया जायेगा।

पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ के दौरान सेव द चिल्ड्रेन ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल सामग्री, ईसीसीई किट, गतिविधि पुस्तकें, स्टेशनरी के वितरण के साथ कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया है। संस्था द्वारा आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक के 15 आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकत्री को हाथ धोने के स्टेशन और स्टील स्टोरेज ट्रंक वितरित किए गये। संस्था के माध्यम से सभी 15 आं0बा0 केंद्रों में बाहरी और आंतरिक भौतिक वातावरण का सुधार किया गया है ताकि केंद्रों में रचनात्मक शिक्षण माहौल के माध्यम से आनंदपूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। सीखने के माहौल को और अधिक बच्चों के अनुकूल वातावरण में बदलने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत की गयी है। कार्यक्रम में 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 05 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा में चयनित 20 बच्चों को पुरस्कृत करते हुये प्रमाण पत्र वितरण किया गया। पोषण अभियान के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले जनपद में कार्यरत बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, लिपिक एवं आं0बा0 कार्यकत्रियों को मा0 मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र का वितरण भी किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा आं0बा0 कार्यकत्रियों व लाभार्थियों को संबोधित करते हुये पोषण स्तर में सुधार हेतु कुपोषित बच्चों को एन0आर0सी0 में भर्ती कराने की सलाह लाभार्थियों को दी गयी। इसके साथ आं0बा0 केन्द्रों पर पोषण वाटिका स्थापित करने एवं मोटे अनान के उपयोग का सुझाव भी दिया गया। वर्ष 2023 को अर्न्तराष्ट्रीय (मिलेट्स) वर्ष के रूप में मनाने के निर्देश भी सभी आं0बा0 कार्यकत्रियों को दिये गये। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविका एवं आं0बा0 कार्यकत्री आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *