आगरा। खेल निदेशालय,उ0प्र0 के तत्वावधान मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांकः- 13 से 15 अक्टूबर, 2025 तक झॉसी में प्रदेशीय सीनियर पुरूष वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जनपदीय ट्रायल्स दिनांक 08 अक्टूबर, 2025 अपराहन् 3.00 बजे से तथा मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 11 अक्टूबर, 2025 की प्रातः 11.00 बजे आयोजित किये जायेगें।
अतः जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल के महिला खिलाड़ियो को शारीरिक शिक्षक के साथ जिलास्तरीय एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स हेतु निर्धारित समय अवधि पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा पर भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु राजेश यादव मो0न0- – 8009068220 पर कर सकते है।
