
आगरा। डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या से प्राप्त पत्र के संदर्भ में संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉक्टर मुकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया की दुमकुर कर्नाटक में 25 से 29 नवंबर 2025 तक होने वाली 17 वर्षीय राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज के छात्र विवेक सिंह का चयन किया गया है। विवेक सिंह उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे विवेक के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर ,जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बीपी सिंह, एम डी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी एल जैन, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ,और जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, डा अनिल वशिष्ठ डॉ एस के सिंह, मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध यादव आदि ने बधाई दी है।
