विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया

Politics उत्तर प्रदेश

आगरा। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री, हिन्दू हृदय सम्राट, योगी आदित्यनाथ  का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और संगठन भावना के साथ मनाया गया। यह आयोजन श्रीमती सुनीता मेहता, राष्ट्रीय सचिव, विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में किया गया। जो कि  विकास पाराशर (अधिवक्ता), प्रदेश अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अनुरोध पर संपन्न हुआ।

यह भव्य कार्यक्रम आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे स्थित पावन हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया, जहाँ शहर की मातृशक्ति ने विशेष पूजा-अर्चना करते हुए पूज्य योगी जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भीषण दोपहर की गर्मी को नज़रअंदाज़ करते हुए 125 किलो लड्डुओं का वितरण किया गया, जो इस आयोजन की भव्यता एवं श्रद्धा का प्रतीक रहा। इस आयोजन में अनेक मातृशक्ति एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं: डिम्पल गम्भीर, कविता आहूजा, नीलम पेशवानी, मीना भसीन, सुनीता अरोड़ा, रश्मि चोपड़ा, आशा मनमानी, दीपा बुलाने, अर्पिता कपूर, वंदना मारवाह, एकता चड्ढा, शोर्ली भामरी, संजीव सरीन, मिलन अरोड़ा,
गजेन्द्र शर्मा।

विश्व हिंदू महासंघ इस आयोजन में सहभागी सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है। यह आयोजन संगठन की एकता, निष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक रहा, और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *