आगरा के विष्णु ने  प्रदेशीय माध्यमिक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश उत्तराखंड स्थानीय समाचार

आगरा, 5 अक्टूबर। राजा ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज बिजनौर में 3 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक खेली जा रही 67वीं उत्तर प्रदेशीय भारोत्तोलन अंडर 17 एवं 19 वर्ष बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में मैनेजर/कोच सौरभ सिंह के नेतृत्व में अतर सिंह इं का,रौझोली के खिलाड़ी/छात्र विष्णु कुमार ने अंडर 67 किलोग्राम भार वर्ग में सर्वाधिक 196 किलोग्राम भार उठाकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा मण्डल का नाम रोशन किया है।
स्वर्ण पदक जीतने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आरपी शर्मा ,  जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार,  सह जिला विद्यालय निरीक्षकवीरेंद्र सिंह , दिनेश कांत सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार , ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, हरपाल सिंह, संजय नेहरू, राजेश गुप्ता ,रवि प्रकाश, पंकज कुमार, सौरभ गुप्ता,के पी सिंह यादव, दिग्विजय सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त कर विष्णु और टीम कोच सौरभ सिंह को अपनी हार्दिक बधाई दी है। प्रतियोगिता अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *