उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ (पश्चिमी) के चेयरमैन विनोद बंसल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर जन्म दिन की बधाई दी

Politics उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली, 19 जून 2025 – आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ (पश्चिमी) के चेयरमैन विनोद बंसल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद  राहुल गांधी  से भेंट की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री बंसल ने राहुल गांधी  के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश सेवा में निरंतर सफलता की कामना की।

इस अवसर पर श्री बंसल ने कहा कि राहुल गांधी  युवाओं और व्यापारियों के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके नेतृत्व में देश में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आशा जताई कि राहुल गांधी  के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी और अधिक सशक्त होकर देश की सेवा करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *