आगरा। एक विक्षिप्त युवक ने मंगलवार को नगर निगम कर्मियां की अच्छी खासी कवायद करा दी। हुआ यूं कि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के पास सूचना आई कि किसी व्यक्ति ने ईदगाह कटघर के पास रेलवे लाइन के किनारे कूड़े में आग लगा दी है। इसकी जानकारी मिलते ही नगरायुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई के निर्देश दिये। आनन फानन में जेडएसओ ताजंगंज महेन्द्र सिंह के सूचना देने के साथ ही मौके पर वाटर स्प्रिंकलर करने वाले वाहन को भेजा गया। इस दौरान मौेके पर पहुंचे सेनेटरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने कूड़ा जला रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। इसी बीच उसका पिता भी आ गया। उसने बताया कि उसका बेटा विक्षिप्त है। वह बोल भी नहीं पाता है। उसने अधिकारियों को विक्षिप्त होने का प्रमाणपत्र भी दिखाया। इसके बाद निगम कर्मियों ने आग को बुझवा दिया।