आर्टिस्टिक जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में विकास यादव ने जीता स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

पुणे, महाराष्ट्र: 28 अप्रैल से 3 मई 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में आगरा के विकास यादव ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। आगरा लौटने पर विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश  और सत्यवीर  , राम प्रवेश , आरिफ  ने विकास को सम्मानित किया। इस मौके पर विकास के कोच जावेद भी उपस्थित रहे ।उन्होंने कहा, “विकास की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का नतीजा है। यह सफलता आगरा और उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।”

विकास ने इस पदक के माध्यम से जिम्नास्टिक में आगरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है और ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को हर संभव सहायता दी जाएगी।जावेद, जो एक अनुभवी जिम्नास्टिक प्रशिक्षक हैं, ने विकास को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कोचिंग ने विकास को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर दिया। प्रशिक्षक जावेद जिम्नास्टिक के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखते हैं और कई होनहार खिलाड़ियों को तैयार कर चुके हैं। उनका लक्ष्य भारत में जिम्नास्टिक को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *