आगरा  मंडल के विजेंद्र कुमार मीना अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2024 से किए गए सम्मानित

Press Release दिल्ली/ NCR

नई दिल्ली। हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री, रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी,  अश्विनी वैष्णव द्वारा भारत मंडपम दिल्ली में रेल कर्मचारियो एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।  इसमें उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के विजेंद्र कुमार मीना को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2024 के लिए सम्मानित किया गया । इस समारोह में आगरा मंडल के विजेंद्र कुमार मीना सहित  उत्तर मध्य रेल्वे के 05 कर्मचारी और अधिकारी सम्मानित किए गए। विजेंद्र कुमार मीना, पोइंट्समेंन(काटेवाला) के पद पर रामगढ़ स्टेशन,आगरा मंडल में कार्यरत है इन्होंने रेल कार्य के दौरान रामगढ स्टेशन के रेल समपार -95  पर दिनांक 11.4.2023 को समय 8 से 20 बजे की ड्यूटी पर कार्यरत थे।  एक महिला गोद में बच्चों को लेकर ट्रैक पर आ रही थी समपार गाड़ी सं 12403 के लिए बंद था। कर्मी महिला को पटरी से दूर जाने को बोला की पटरी पर ट्रेन आ रही है। ट्रेन नजदीक ही दिखाई दे रही थी। महिला ट्रैक के बीच में आ चुकी थी गेटमैन की बात को सुनकर भी अनसुना कर ट्रैक के पास चली गई।  कर्मचारी ने अपनी सूझबुझ से महिला व बच्चों को उठाकर ट्रैक के किनारे पहुंचाया था यदि 5 सेकंड की देरी हो जाती तो  महिला व बच्चों की जान जा सकती थी। इस दौरान विजेंद्र कुमार मीना की जान भी जा सकती थी। उनके द्वारा बहुत ही नेक व सराहनीय कार्य किया गया। श्री विजेंद्र कुमार मीना कर्तव्यनिष्ठ, सत्यनिष्ठ एवं लगनशील हैं।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल एवं मंडल के अधिकारियों ने इनके कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *