अर्जुन नगर मंडल में विजय उत्सव रैली निकाली गयी

Politics उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 9 जून।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार एवं एनडीए गठबंधन के पहेले प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ली। उसके उपरांत अर्जुन नगर मंडल द्वारा विजय उत्सव रैली निकाली गयी। रैली खेरिया मोड़ से होते हुए सराय ख्वाजा , सराय ख्वाजा से अजीत नगर गेट होते हुए खेरिया मोड़ से अर्जुन नगर तिराहे पर संपन्न हुई। विजय उत्सव रैली में आगरा की जनता को धन्यवाद दिया एवं बूँदी के लड्डू , शर्बत का वितरण किया गया। खेरिया मोड़ चौराहे पर आतिश-बाजी भी की।

विजय उत्सव रैली में जय सिंह सरदारा, महेश शर्मा, सुशील नोतनानी, मनीष खेत्रपाल, मेघराज दियालानी,इंदर पाल सिंह, नित्य प्रकाश,अमित शर्मा ,सुशीला त्यागी ,शशि उपाध्याय, श्रीमती राजबाला बघेल, वंश नोतनानी ,केशव महाजन, डिंपल,आसाराम,रामबाबू,मधु शर्मा आदि लोग शामिल हुए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *