नैनीताल में सुखजीवन अकादमी की जीत

SPORTS उत्तर प्रदेश उत्तराखंड स्थानीय समाचार

आगरा, 7 जून। उत्तराखंड के नैनीताल में आयोजित ट्रेड कप हॉकी प्रतियोगिता मैं सुखजीवन स्पोर्ट्स हॉकी एकेडमी आगरा वर्सेस गुरु नानक क्लब बरेली के मध्य मैच खेला गया। जिसमें सुखजीवन स्पोर्ट्स अकैडमी आगरा ने 3/0 से जीत दर्ज की। मैच में अनुराग सिंह, अनुज सिंह का बहुत ही अच्छा कांबिनेशन चल रहा था और फरजान तीनों ही अटैकिंग लाइन पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे ।डिफेंस लाइन में दिनेश शर्मा, अभिषेक और रिंकू चौधरी टीम के कप्तान सभी के सपोर्ट से टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया ।पहला गोल अनुराग सिंह ने,दूसरा गोल पेनल्टी स्ट्रोक से फरमान कुरेशी ने किया। तीसरा फील्ड गोल कुनाल सिंह ने किया। टीम कोच दिलीप शर्मा ने बताया सुखजीवन स्पोर्ट्स अकैडमी की टीम नैनीताल में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है।  फारवर्ड लाइन, डिफेंस लाइन बहुत ही मजबूत है । टीम में रिंकू चौधरी कप्तान अभिषेक कुमार, दिनेश शर्मा ,कुणाल सिंह, अनुराग सिंह ,अनुज सिंह ,पवन कुमार, अंकित पाल, नितिन सिंह ,मोहित शर्मा ,अनिल पाल ,रोमत पाल, इमरान खान ,सुनील पाल हैं। इस मौके पर एकेडमी के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव अमिताभ गौतम , मैनेजर अजय सिंह राजपूत ,मदन सिंह, धर्मेंद्र बघेल, मोइन खान ,गर्जन सिंह सूर्य ,जलाल गनी भाई ,गौरव शर्मा ,मोहम्मद खलील सभी ने टीम को बधाई दी ।इन्होंने अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं जो कि 8 जून को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *