
आगरा। ग्राम भांडई की जमीन बागवानी की है। हम उस जमीन को नहीं ले रहे हैं। यह आश्वासन आज उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण ने किसान नेता श्याम सिंह चाहर आदि को दिया है। इन किसानों की आज एडीए में अधिकारियों के संग बैठकहुई। जिसमें किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि भांड़ई की जमीन बागवानी की है। इसको कैसे अधिग्रहण कर सकेंगे। इसके लिये सुप्रीम कोर्ट और टीटीजेड की अनुमित लेना जरूरी है। जो किसी के द्वारा नहीं ली गयी है। इस पर उपाध्यक्ष एडीए एम अरुनमौलि ने कहा कि हम अखबारों में भी प्रकाशित करायेंगे कि एडीए भांड़ई को जमीन को नहीं ले रहा है।
उन्होंने तो किसान नेताओं को यहां तक आश्वासन दिया कि वे शासन को इस प्रस्ताव को निरस्त करने संबंधी प्रस्ताव भेजेंगे। किसान नेता श्रीचाहर ने कहा कि एडीए पहले भी वादाखिलाफी कर चुका है। इसलिये हम आश्वासन को नहीं मानेंगे। किसान नेता दिलीप सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन करेंगे । एडीए फिर भी किसानों के साथ अन्याय करता है फिर आयुक्त आगरा को जल्दी ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान नेता सोमवीर यादव ने कहा एडीए हमेशा किसानों के साथ अन्याय करता है किसान इसे सहन नहीं करेंगे । मौके पर किसान नेता मुकेश पाठक ,किसान नेता सोमवीर यादव, विनोद शुक्ला ,रामू चौधरी, दिलीप सिंह ,जयप्रकाश ,नारायण सिंह चाहर, रामवीर सिंह चाहर, सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे। इससे पहले किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।


