बिचपुरी-बोदला रोड पर नगर निगम की सख्ती के चलते नहीं लग सका शुक्र बाजार

Press Release उत्तर प्रदेश

—-दुकानें लगाने का प्रयास कर रहे लोगों पर सुबह से ही की गई सख्ती
— नगर निगम की सख्ती के चलते शहर की सीमा से बाहर लगा बाजार

आगरा। बिचपुरी–बोदला रोड पर हर शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में नगर निगम की सख्ती के कारण नहीं लग सका। नगर निगम की सख्ती से परेशान दुकानदारों ने हांलांकि शहरी सीमा से बाहर जाकर अपनी दुकानें लगाईं।
साप्ताहिक बाजार के कारण क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम और स्थानीय व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। स्थानीय नागरिकों और स्थायी दुकानदारों द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि बाजार के चलते सड़क और फुटपाथ पूरी तरह घिर जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। शिकायत के बाद अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने अतिक्रमण प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
चेतावनी और पूर्व में की गई कार्रवाइयों के बाद भी हर शुक्रवार सैकड़ों की संख्या में अस्थायी कारोबारी सुबह से ही सामान लेकर पहुंचने लगे थे। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल अधिकारियों को सख्ती के आदेश दिए थे। इस पर सुबह से ही नगर निगम प्रवतन दल बिचपुरी बोदला रोड पर पहुंच गया था। जिससे दुकानदार अपनी दुकान नहीं लगा सके। निगम की इस सख्ती के चलते दिनभर बिचपुरी–बोदला रोड पर यातायात सुचारु बना रहा और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिली।

—-नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का वर्जन:
“शहर में यातायात व्यवस्था बाधित करने और आमजन को परेशानी में डालने वाले अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *