शहर भर में वरुणावतार झूलेलाल की गूंज

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

हरियाली वाटिका में उद्घाटन के बाद निकली विशाल शोभायात्रा,  28 से अधिक मोहल्ला पंचायतों की झांकियां घटिया पर पहुंची
पुराने शहर में उत्सव जैसा माहौल, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत,  दरेसी पर स्वागत में हुई आतिशबाजी, जगह-जगह प्रसाद वितरण
हाथीघाट पर बहराणा ज्योति विसर्जन के दौरान उमड़ा सिंधी समाज

आगरा, मार्च । वरुणावतार भगवान झूलेलाल की जयंती को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह है। शहर भर में वरुणावतार की जय-जयकार के नारे गूंज रहे हैं। पुराने शहर के जिन रास्तों से शोभायात्रा गुजर रही है, वहां पुष्प वर्षा के साथ भगवान झूलेलाल का स्मरण किया गया। शोत्रायात्रा में चार दर्जन से अधिक झाकियां शामिल हैं। सिंधी समाज पूरे उत्साह के साथ वरुणावतार की जयंती मना रहा है। ये जानकारी मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने दी
करीब 28 मोहल्ला पंचायतों से दोपहर बाद झांकियां रवाना हुई। अपने मोहल्लों का भ्रमण करने के बाद यह झांकिया छिलीं ईंट रोड पर एकत्रित हुईं। हरियाली वाटिका में रुद्र नाथ योगी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द बिहारी मिश्रा ,  राम बाबू हरित और वाजिद निजार अतिथियों में शामिल थे। झूलेलाल मेला कमेटी के संयोजक रुद्रनाथ योगी, संरक्षक घनश्यामदास देवनानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, किशोर बुधरानी ,मेघराज दियालानी, आदि ने सभी को झूलेलाल जयंती की बधाई दी। शोभायात्रा घटिया से शुरू होकर गुड की मंडी, सिंधी बाजार, फौवारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, दरेसी 1, 2, 3, होते हुए हाथी घाट पर बहराणा ज्येति विसर्जन के लिए पहुंची।

आकर्षण का केंद्र रही भारत मां की झांकी
भगवान झूलेलाल शोभायात्रा में इस बाद ‘भारत मां’ की झांकी शामिल हुई। यह झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकी में अखंड भारत भारत की झलक के साथ-साथ श्री राम मंदिर को दर्शाया गया है। राम मंदिर के लिए 360 वर्ष के संघर्ष गाथा को प्रस्तुत किया गया है। यह झांकी आरएसएस की तरफ से शामिल की गई है। करीब सौ लोगों का दल भगवान ड्रेस में झांकी के साथ रहा। इनमें प्रलेखन प्रमुख अमृत मखीजा, गिरजेश तिवारी (सह संयोजक, धर्म जागरण समन्वय) शामिल थे।

हिंग्राज माता, हेमू कलाणी की भी झांकी
झूलेलाल शोभायात्रा में इस बार सोमनाथ धाम (बडरिया समाज, शाहगंज) की झांकी भी शामिल हुई। हिंग्राज माता की झांकी भी श्रद्धा का केंद्र बनी रही। भगवान झूलेलाल की भव्य झांकी के अलावा शिव-पार्वती, उड़ते हुए हनुमान जी, सांई बाबा, खाटू श्याम जी, गुरु नानक देव, सांई टेऊराम (प्रेम प्रकाश मंडल, काला महल), संत कंवरराम, बांके बिहारी, राम दरबार की झांकियों के अलावा मनकामेश्वर नाथ का फूलों का डोला भी शामिल रहा। मन:कामेश्वर महादेव से भी एक झांकी फूलो से सजी हुई शोेभायात्रा में शामिल हुई। एटा ,पलवल और अलीगढ़ से भी कलाकार ढोल बजाते हुए चल रहे थे।
झूलेलाल जयंती के मौके पर शहर में दोपहर बाद उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। कई जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। हाथीघाट पर बहराणा ज्योति विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

दरेसी पर आतिशी नजारे
दरेसी पर भगवान झूलेलाल जयंती शोभायात्रा के दरेसी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यहां प्रसाद वितरण के साथ-साथ सुंदर आतिशबाजी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में महिलाओं भी मौजूद थी जो ड्रेस कोड में सिंधी गानों पर नाचते हुई चल रही थी यहां जय झूलेलाल मेला कमेटी और सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य संरक्षक जीवत राम करीरा, गागनदास रामानी, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्यामदास देवनानी, योगी रुद्र नाथ,मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ,किशोर बुधरानी,रोची राम नागरनी, परमानन्द अतवानी, जयराम दास होतचंदानी, नंद लाल आयलानी, राज कोठारी, नरेंद्र पुरस्नानी, अमृत मखीजा, सुशील नोतनानी, भजनलाल प्रधान, जगदीश डोडानी, राजकुमार गुरनानी, दौलत खुबनानी, जय किशन बुधरानी,लक्ष्मण गोकलानी, अशोक पारवानी, जय प्रकाश केशवानी, अशोक कोडवानी, महेश वाधवानी, नरेश देवनानी, रोहित आयलानी, दीपक आतवानी, अशोक चावला, राजा नगरानी,उमेश पेरवानी, दर्शन थावानी, मोन्टू करीरा, गन्नू भाई, तरुण जुमानी, अशोक गोकानी, वासदेव गोकलानी,महेश नारायणी, करन बुधरानी आदि ने समाज को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *