“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत आगरा मंडल में विभिन्न स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर प्रसाद के निर्देशन में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गयाl
आगरा मंडल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की व्यापक जाँच, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा समाज में पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना है। इस अभियान में सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा दयाल,वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव चुग और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक गार्गी उमराव , मंडल परिचालन प्रबंधक आगरा कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, डॉ. सपना का इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है l इसी क्रम मे
दिनांक 17.09.2025
के तहत मैट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद तथा मंडलीय रेलवे चिकित्सालय आगरा द्वारा रेलवे ऑफिसर्स क्लब में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया, मैट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद से डॉ देवयानी सुरंगी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता पर वार्ता द्वारा महिला कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। उन्होंने महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण , जीवनशैली तथा अनेमिया जैसी बीमारियों पर सकारात्मक बदलावों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस शिविर में ऑन्कोलॉजी – 19,स्त्री रोग – 20, हृदय रोग – 71,ऑर्थो – 62 जांच , कुल 172 महिलाओं ने अपने स्वास्थ से संबंधित जांच करवाई गईl

दिनांक 18.09.2025 को रेलवे अस्पताल, मथुरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देना और उनके माध्यम से परिवारों को सशक्त बनाना रहा हैl आयोजित शिविर में कुल 65 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया और उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कराए। साथ ही सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डॉक्टरो द्वारा उन्हें परामर्श व आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

दिनांक 19.09.2025 को मंडल रेलवे अस्पताल, आगरा में प्रातः 10:00 बजे एक विशेष रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के आयोजन में जिला अस्पताल, आगरा के ब्लड बैंक का सहयोग प्राप्त हुआ। कर्मचारियों, स्काउट्स एवं गाइड व उनके परिजनों ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 27 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक बताते हुए जीवन बचाने का संकल्प लिया।वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव चुग एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन द्वारा भी रक्तदान किया गया |

दिनांक 21.09.2025 को मंडल रेलवे अस्पताल, आगरा मे प्रातः 10:00 बजे एक दंत जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 10 मरीज़ों की जाँच की गईl डॉ. सपना कुमारी द्वारा महिला कर्मी और उनके परिजनों के दांतों की जांच की और निशुल्क दवाएं दी व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया l

दिनांक 22.09.2025 को मंडल रेल चिकित्सालय, आगरा में यशोदा हॉस्पिटल, गाज़ियाबाद के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में हड्डी (ऑर्थोपेडिक) एवं कैंसर विशेषज्ञों द्वारा लगभग 30 मरीजों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया| इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव चुग , वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवंतिका तथा दंत चिकित्सक डॉ. सपना ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की और मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

दिनांक 23.09.2025 को रेलवे अस्पताल, धौलपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एवं दंत चिकित्सक द्वारा महिलाओ की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देना और उनके माध्यम से परिवारों को सशक्त बनाना रहा एवं विशेष रूप से मातृ स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जागयाl आयोजित शिविर में कुल 150 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया और उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कराए। इस शिविर का आयोजन मेट्रो हॉस्पिटल एवं रेलवे चिकित्सकों के सहयोग से किया गयाl

दिनांक 24.09.2025 को मंडल रेलवे हॉस्पिटल , आगरा कैंट में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करते हुए नियमित जांच, संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा स्वच्छता की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों एवं उनके बच्चो ने भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में कुल 83 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया और उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कराए।

दिनांक 25.09.2025 को मंडल रेलवे हॉस्पिटल , आगरा कैंट में “निक्षय मित्र अभियान” के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टी.बी. (क्षयरोग) से पीड़ित रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया तथा रोग के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी टी.बी. रोगियों को “पोषण आहार पोटली” वितरित की गईं। इसमें प्रोटीन, विटामिन और ऊर्जा से भरपूर खाद्य सामग्री शामिल थी, जिससे रोगियों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण मिल सके।

दिनांक 26.09.2025 को रेलवे एवं सम्बद्ध विद्यालयों के सहयोग से विशेष जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती जॉय हैरिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, आगरा में एक विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवंतिका एवं दंत चिकित्सक डॉ. सपना ने जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन एवं ओरल हेल्थ के विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं रेलवे की नर्सिंग अधिकारी भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में 175 छात्राओं ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य एवं व्यवहार परिवर्तन से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी प्राप्त की। व्याख्यान के दौरान छात्राओं को दंत स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया गया | इस अभियान का लक्ष्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देना और उनके माध्यम से परिवारों को सशक्त बनाना रहा एवं विशेष रूप से मातृ स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महिला लाभार्थियों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में पिछले एक सप्ताह में मंडल के 10,000 से अधिक कर्मचारी और उनके परिवार को लाभ पहुंचाने और जागरूक करने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *