वाराणसी ,अयोध्या प्रदेशीय हैंडबाल के फाइनल में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज प्रातः क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए आज के सत्र का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।
क्वार्टर फाइनल के परिणाम इस प्रकार से रहे 14 वर्ष बालिका में वाराणसी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 10 =शून्य से हराकर फाइनल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आजमगढ़ ने अलीगढ़ को 3=2से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
अयोध्या ने मेरठ को 12=05 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 17 वर्ष बालिका में वाराणसी ने बरेली को 13=1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रयागराज ने आगरा को 6=4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कानपुर ने कस्तूरबा गांधी को 8=1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
अयोध्या ने झांसी को 14=4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
17 वर्ष बालक में गोरखपुर ने प्रयागराज को 15=11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वाराणसी ने लखनऊ को 19=7 हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । बरेली ने सहारनपुर को 12=4 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।
14 वर्ष का पहला सेमीफाइनल वाराणसी ने आगरा को 11= 5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या ने आजमगढ़ को 8=3 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
17 वर्ष बालिका में सेमीफाइनल में वाराणसी ने प्रयागराज को 7=1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । अयोध्या ने कानपुर को 13=00 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बारिश हो जाने के कारण 17 वर्ष बालक में केवल एक सेमीफाइनल पूर्ण हो पाया था जिसमें वाराणसी ने गोरखपुर को 16 =7 से हराया
कल प्रातः 8 बजे से छूटा हुआ सेमीफाइनल और तीन फाइनल और तीन तीसरे स्थान के मैच खेले जाएंगे।
मैचों के दौरान आज  जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा  बीपी सिंह, अनिरुद्ध यादव प्रधानाचार्य, डॉक्टर एस के सिंह, डॉक्टर अनिल वशिष्ठ ,राखी गुप्ता, आराधना सिंह, मालती वर्मा, वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
कल प्रातः 11:00 बजे समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि आगरा मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार IAS होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *